खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने 67वीं नेशनल शॉटगन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 67वीं नेशनल शॉटगन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है। सारंग ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने स्कीट इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।"

ये भी पढ़ें :  न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अगले सीजे होंगे, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

उल्लेखनीय की यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में हो रही है।

विजेताओं की सूची: Skeet Mixed Event Junior, स्वर्ण पदक : मानसी रघुवंशी, ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया Junior Skeet Event, रजत पदक : वंशिका तिवारी Senior Skeet Team Women, कांस्य पदक : शिवानी रायकवार, वंशिका तिवारी, मानसी रघुवंशी Junior Skeet Team Women, स्वर्ण पदक : शिवानी रायकवार, काजल सिंह बघेल, मानसी रघुवंशी Junior Skeet Team Men, रजत पदक : ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया, दुष्यंत विजय भारद्वाज, उदयमान, कुल पदक: स्वर्ण : 2, रजत : 2, कांस्य : 1 ।

ये भी पढ़ें :  GI टैग से चमकी रतलाम की शान! बालम ककड़ी और गराडू को मिली नई पहचान, दुबई तक बढ़ी मांग

खेल मंत्री सारंग ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment