कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

उमरिया,/मध्यप्रदेश 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मती राखी सहाय की अध्यक्षता में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की स्थिति तथा पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा ने मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल 78,256 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 39,717 पुरुष, 38,536 महिला तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  रीवा अमहिया मार्ग चौड़ीकरण की तैयारी, 165 अतिक्रमणकारियों को मिला नोटिस, सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक कार्रवाई

इसी प्रकार जनपद पंचायत क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल 3,90,183 मतदाता हैं, जिनमें 2,01,616 पुरुष मतदाता एवं 1,88,567 महिला मतदाता शामिल हैं।

बैठक में मतदाता सूची को अधिक से अधिक त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील की

इस अवसर पर एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिशंकर झारिया सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि धनुषधारी सिंह, शिशुपाल यादव, प्रदीप रजक एवं नीरज यादव उपस्थित रहे।

Share

Leave a Comment