राज्य शासन ने नौ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किये, इंदौर नंदिनी शर्मा को डीएसपी, ईओडब्ल्यू इंदौर बनाया

भोपाल
राज्य शासन ने नौ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इनमें एसीपी इंदौर नंदिनी शर्मा को डीएसपी, ईओडब्ल्यू इंदौर बनाया गया है। इसी तरह, दिनेश कुमार प्रजापति को पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी, सीतामऊ मंदसौर पदस्थ किया गया है।

निकिता सिंह मंदसौर में एसडीओपी
विश्वदीप सिंह को सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी बिसबल इंदौर से एसडीओपी सरदारपुर धार बनाया गया है। इसके अलावा, शिवेन्दु जोशी को एसीपी आसूचना इंदौर से एसीपी अन्नपूर्णा इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निकिता सिंह को एसडीओपी मंदसौर से डीएसपी महिला सुरक्षा नीमच नियुक्त किया गया है। किशोर पाटनवाला को डीएसपी सीआइडी पुलिस मुख्यालय भोपाल से डीएसपी रतलाम के रूप में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें :  अब PF निकासी होगी आसान! जनवरी से ATM से निकाल सकेंगे अपना पैसा

आशुतोष पटेल को इंदौर की जिम्मेदारी
आशुतोष पटेल को एसडीओपी धार से एसीपी अपराध इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। इंद्रजीत सिंह चावड़ा को सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा से डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया। अभिलाष कुमार भलावी को एसडीओपी रतलाम से सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा पदस्थ किया गया है।

ये भी पढ़ें :  स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें समय पर मिलें, यह सुनिश्चित हो

कैलाश मकवाना बने नए पुलिस महानिदेशक
प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कैलाश मकवाना की नियुक्ति की गई है। वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू होकर 2 साल तक रहेगा। वे सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे, जो 30 नवंबर को अवकाश ग्रहण करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment