दोनों सागर में उठा तूफान! बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में साइक्लोन से IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल 
मानसून के लौटने के बाद देश के कई राज्यों में मौसम ठंडा (Winter Weather Update Today) होने लगा था, लेकिन अब बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे दो चक्रवाती तंत्रों (Cyclonic Systems) ने मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिणी और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert) हो सकती है।

MP में भोपाल से जबलपुर तक IMD का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने की संभावना है।
 
CG में बदल रहा मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में और मजबूत हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  शहडोल हादसा: घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

UP के तापमान में भी गिरावट
उत्तर प्रदेश में भी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पहले उमस बढ़ी थी, लेकिन अब हवा का रुख बदलने से तापमान गिरने लगा है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  मप्र पीडब्ल्यूडी के 'लोकपथ एप' की केबीसी में अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

तमिलनाडु में दिखेगा सबसे ज्यादा असर
तमिलनाडु में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। चेन्नई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तिरुनेलवेली जैसे जिलों में आज से लेकर 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड टीचर से 97 लाख की ठगी, 14 महीने तक पैसे भेजती रहीं

इन राज्यों में अलर्ट
झारखंड में रांची और आसपास के इलाकों में दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है, जबकि 29 अक्टूबर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, ओडिशा, सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment