अमरोहा में तनाव, चामुंडा मंदिर में तोड़फोड़, उखाड़ी मूर्तियां

अमरोहा

प्राचीन चामुंडा मंदिर की मूर्तियां तोड़ने पर गांव में हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने मंदिर पर एकत्र होकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहतीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव बरतौरा की है।

ये भी पढ़ें :  विकसित उत्तर प्रदेश @2047: 87.37 लाख से अधिक सुझाव रख रहे 'समर्थ यूपी' की नींव

गांव में आबादी से सटा हुआ प्राचीन चामुंडा मंदिर है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में पहुंचकर मंदिर की मूर्तियां तोड़ दी और कुछ मूर्तियां उखाड़ कर ले गए। शनिवार सुबह पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो रोष फैल गया। कुछ ही देर में मंदिर पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी बिना थके, बिना रुके कार्य कर रहे हैं, डॉक्टर व नर्स को भी ऐसा ही बनना होगाः राष्ट्रपति

ग्रामीणों ने घटना के प्रति नाराजगी  जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटना की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ: मौनी अमावस्या अमृत स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुचारू यातायात और सुरक्षित मूवमेंट के लिए तैयारियां जारी

सीओ दीप  कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment