बाजार में अचानक तेज उछाल, सेंसेक्स 746 अंकों की बड़ी छलांग

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market) में लंबे समय बाद सोमवार को रौनक लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए. ट्रंप टैरिफ और India-US Trade Tension के बीच बीते छह हफ्तों से शेयर मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही थी. इस गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए BSE Sensex सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 746 अंकों की उछाल के साथ क्लोज हुआ, जबकि NSE Nifty 221 अंक की तेजी लेकर बंद हुआ. इस बीच टाटा मोटर्स से लेकर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस तक के शेयरों ने अपना दम दिखाया और बाजार को सपोर्ट किया.  

आखिरी घंटे में तूफानी तेजी
शेयर मार्केट (Share Market) में सोमवार को ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 79,857.79 की तुलना में मामूली तेजी लेकर 79,885.36 के लेवल पर ओपन हुआ और कभी सुस्ती, तो कभी तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा, लेकिन मार्केट में आखिरी कारोबारी घंटे में ये तूफानी तेजी के साथ भागते हुए 80,636.05 के लेवल तक पहुंच गया. बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 746.29 अंकों की बढ़त लेकर 80,604.08 पर बंद हुआ. 

ये भी पढ़ें :  देश में शनिवार 10 मई तक 27 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद, विदेशी एयरलाइंस ने बदले मार्ग नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदलते हालात को देखते हुए गुरुवार को घरेलू एयरलाइंस ने 430 उड़ानें रद कर दी हैं। जबकि शनिवार 10 मई तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आंकड़ों के हिसाब से रद की गई उड़ाने देश में कुल उड़ानों का तीन प्रतिशत हैं। उड़ानों पर नजर रखने वाले प्लेटफार्म फ्लाइटराडार24 के अनुसार, पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए तकरीबन खाली है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बड़ा एलान उड़ानों के लाइव पाथ और कैंसल के आंकड़ों को जारी करने वाले फ्लाइटराडार24 के अनुसार, ''पाकिस्तान और भारत के पश्चिमी गलियारे का जम्मू-कश्मीर और गुजरात के ऊपर का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए खाली है क्योंकि विमानन कंपनियों ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है।'' वहीं, विमानन कंपनियों ने बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी थीं और उत्तरी एवं पश्चिमी भारत में 21 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे। प्रेट्र के अनुसार, अधिकांश विदेशी एयरलाइंस ने भी एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ताजा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्ताह में पांच भारतीय शहरों में 64 उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लुफ्थांसा अगले आदेश तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कुछ मार्गों पर भारत समेत एशियाई देशों के लिए जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। सभी यात्रियों से निवेदन है कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान का समय सुनिश्चित कर लें। ब्रिटिश कंपनी वर्जिन अटलांटिक ने भी पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें बंद कर दी हैं, जिसके चलते पूर्वनिर्धारित लंदन-दिल्ली की उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ रहा है। हर सप्ताह 35 उड़ानों का संचालन कंपनी भारतीय शहरों के लिए 35 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। कौन से एयरपोर्ट हैं बंद हिंडन, ग्वालियर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवारा, पठानकोट, भुंटर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केसोड़, भुज।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद 24,363 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 24,371.50 पर खुला और फिर तेज रफ्तार से भागते हुए 24,600 तक पहुंचा. हालांकि, क्लोजिंग की बात करें, तो Nifty 221.75 अंकों की तेजी लेकर 24,585.05 पर क्लोज हुआ. 

इन 10 बड़े शेयरों से बाजार को बल
सोमवार को बाजार को सपोर्ट करने में बीएसई की लार्जकैप कंपनियों का बड़ा रोल रहा, इसमें शामिल जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, उनमें सबसे आगे टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Motors Share (3.24%), Eternal Share (2.84%), Trent Share (2.49%), SBI Share (2.45%), LT Share (1.70%), SunPharma Share (1.63%), Reliance Share (1.28%), Kotak Bank Share (1.33%), Adani Ports Share (1.25%) और HDFC Bank Share (1.21%) की तेजी लेकर बंद हुए. 

ये भी पढ़ें :  मोदी सरकार की ELI योजना: 500 कंपनियों में युवाओं के लिए मौके

मिडकैप और स्मॉलकैप का ये हाल
बाजार में तेजी के बीच बीएसई का मिडकैप 350 अंकों की बढ़त में रहा और इसमें शामिल Paytm Share (5.65%), PolicyBazar Share (5.06%), Ashok Leyland Share (3.94%) और Indian Bank Share (3.45%) चढ़कर क्लोज हुआ. वहीं दूसरी ओर स्मॉल कैप 179 अंकों की तेजी में रहा, जिसमें शामिल Yatra Share (20%), TGVSL Share (15.50%), Dee Dev Share (13.97%) और Doms Share (9.65%) की बढ़त में रहा. 

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई एकता दिवस की शपथ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment