Sukma Naxal Encounter : जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को मार गिराया, सर्चिंग जारी

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, सुकमा, 27 जून, 2023

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है। मामले की अधिक जानकारी जवानों के ऑपरेशन से वापस लौटने पर मिल पाएगी। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जनताना सरकार के अध्यक्ष सोढ़ी दुला को मार गिराने का दावा किया है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ एराबोर थाना क्षेत्र में हुई है।

ये भी पढ़ें :  नववर्ष पर जमकर झूमे मंत्री टंकराम वर्मा

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 219वीं बटालियन और डीआरजी के जवान संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान भेज्जी इलाके में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी पोजिशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसे नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी दुला बताया जा रहा है। फोर्स अभी भी मौके पर है और सर्चिंग जारी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment