सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण अपहरणकर्ता लवीपाल को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

बिजनौर

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें :  नमो भारत ट्रेन का पूरा शेड्यूल: 15 स्टेशनों पर पहली-आखिरी ट्रेन का समय, मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशनों का टाइम-टेबल जारी

बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें :  महाकुंंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर नई व्यवस्था हुई लागू

बता दे की कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण का खुलासा होने के बाद से ही लवी पाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।

ये भी पढ़ें :  आईटीआई पास आउट युवाओं के लिए गुड न्यूज, मिलेगा रोजगार के लिए लोन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment