*वैढ़न में ताइक्वांडो छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर अनस खान किए गए सम्मानित बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने का लिया संकल्प*

वैढ़न (सिंगरौली)

होटल अंदलीब पैलेस, वैढ़न में रविवार को सिंगरौली ताइक्वांडो अकादमी की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 4 डैन ब्लैक बेल्ट धारक एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर अनस खान को सम्मानित करना तथा अकादमी के ताइक्वांडो छात्रों को बेल्ट प्रमाण पत्रों का वितरण करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास)  राधा सिंह जी, जिला कमिश्नर मननीया सविता प्रधान जी और सीएसपी विंध्यनगर माननीय ललित बैरागी जी शामिल हुए। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी जम्मू बेग, शमा भारती, भाजपा नेता लालबाबू वैश्य और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री संजय खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकादमी के छात्रों और उनके अभिभावकों ने भी शिरकत की।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरेगा,अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत एमपी के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट

समारोह की शुरुआत छात्रों और उनके अभिभावकों द्वारा दिए गए प्रेरणादायक अनुभव साझा करने से हुई, जिसमें उन्होंने अकादमी में मिले प्रशिक्षण और उससे अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का ज़िक्र किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

राज्यमंत्री राधा सिंह ने अपने संबोधन में बेटियों की आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर लड़की को आत्मरक्षा के गुर सीखना समय की मांग है। उन्होंने प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए अकादमी के भविष्य में और विस्तार को लेकर भी चर्चा की।

सीएसपी ललित बैरागी ने अपने वक्तव्य में सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में युवाओं को प्रेरित किया। वहीं जिला कमिश्नर सविता प्रधान ने अकादमी के अब तक के संचालन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें :  MP में कड़ाके की सर्दी, शिमला-मनाली भी हुई फेल! मंदसौर में 2.5 डिग्री तापमान, 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिन छात्रों ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें विशेष रूप से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह का सबसे भावुक पल तब आया जब मास्टर अनस खान को उनके अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर प्रमाण पत्र और 4 डैन ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई दी। यह कार्यक्रम karauli तायक्वोंडो तो Academy ज़रिए ke लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई |

ये भी पढ़ें :  राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और आत्म सम्मान की रक्षा के लिये पूरी तरह से है प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि और अभिभावकों ने एक स्वर में सिंगरौली ताइक्वांडो अकादमी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर एवं अनुशासित नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।

समारोह के अंत में अकादमी की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Share

Leave a Comment