Balrampur : भाजपा के पार्षदों को क्रॉस वोटिंग करना पड़ा भारी, पार्टी ने पांच पार्षदों को पार्टी से किया निष्कासित

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 13 जून, 2023 बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसपर सोमवार को वोटिंग हुई। इसमें भाजपा के पांच पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग किया जिसके बाद पार्षदों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है इसका लेटर भी जारी हो चुका है। इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल का कहना है कि प्रदेश संगठन की सहमति से यह फैसला लिया गया है। पार्टी के खिलाफ जाकर…

Read More

Balrampur Accident : स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, अन्य तीन गंभीर रूप से घायल

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर/ रामानुजगंज, 13 जून, 2023 रामानुजगंज आज सुबह 10:30 बजे करीब महावीरगंज चौक के समीप स्कूटी एवं बाइक आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। स्कूटी सवार विधायक बृहस्पत सिंह के बड़े साले कामेश्वर सिंह की मौके पर ही सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया…

Read More

Ramanujganj : शराब में कमीशनखोरी का आरोप को लेकर शराब दुकान में पोस्टर चस्पा कर भाजयुमो का प्रदर्शन

  सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 12 जून, 2023 भाजयुमो मंडल रामानुजगंज के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब बिक्री में इस सरकार द्वारा लगभग दो हजार करोड़ की कमीशनखोरी घोटाला को लेकर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अशर्फी यादव के नेतृत्व में रामानुजगंज शराब दुकान में पोस्टर चस्पा कर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार के द्वारा शराब घोटाला को लेकर रामानुजगंज शराब दुकान और मुख्य चौक-चौराहों पर पोस्टर चिपकाया। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष असर्फी यादव ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार…

Read More

Hindi patrakarita divas 2023 : रामानुजगंज में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 30 मई, 2023 रामानुजगंज। हिंदी भाषा का पहला अखबार था उदन्त मार्तण्ड। आर्थिक समस्या के चलते इसके कुल 79 अंक ही प्रकाशित हो पाए थे। इसे हिंदी भाषा का प्रथम अखबार माना जाता है लेकिन यह ब्रज और खड़ी बोली के मिश्रित रूप में छपता था। यह साप्ताहिक अखबार हर हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। इस समाचार पत्र के स्थापना दिवस को ही हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके संपादक पण्डित जुगल किशोर शुक्ल जी…

Read More

बलरामपुर जिले के रनहत में नये पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ, योगेन्द्र जायसवाल बनाए गए प्रथम चौकी प्रभारी

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 28 मई, 2023 बलरामपुर जिले के ग्राम रनहत में नए पुलिस चौकी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह एवं बलरामपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के कर कमलों से हुआ। नवीन चौकी का उद्घाटन करते हुए रनहत चौकी के प्रथम प्रभारी के रूप में स.उ.नि.योगेंद्र जायसवाल को पदभार ग्रहण कराया गया। ये रहे मौजूद इस मौके पर रनहत के आसपास के ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं प्रशांत कतलम नक्सल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक झा वाड्रफनगर व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Read More

Balrampur Crime News : सूने मकान में लाखों की चोरी, साकिर अंसारी और तालिब अंसारी सहित सभी सात आरोपी भेजे गए जेल 

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 22 मई, 2023 बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 17 मई की रात के दरम्यान सूने मकान में सेंधमारी कर 14 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए नगदी सहित मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए थे। आज बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया है। सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसमें एक नाबालिग सहित दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने मांगटीका, मंगलसूत्र सहित…

Read More

Ramanujganj : जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, जेल में सुनी गई कैदियों की समस्याएं

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 10 मई, 2023 रामानुजगंज जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। बंदियों को कानून के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसमें बंदियों की समस्याएं सुनी गई उनका समाधान भी किया गया। शिविर में द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश मधूसुदन चंद्राकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिर्की, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी, लोक अभियोजक अविनाश गुप्ता, लिगल एंड डिफेंस काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन सिंह, आरके पटेल सहित अधिवक्ता मौजूद रहे। बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर…

Read More

Ramanujganj : बंग समाज के द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन, रामविचार नेताम हुए शामिल

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 27 अप्रैल, 2023 रामानुजगंज। ग्राम पंचायत कृष्णानगर में आज भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। आज हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हुए।   प्रत्येक वर्ष बंग समाज के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। कृष्णानगर (केवड़ाशिला) समस्त ग्रामवासी एवं इष्टप्राण समिति के पदाधिकारियों को विशाल भव्य धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया।

Read More

Ramanujganj : जेल समीक्षा दिवस पर जेल में कैदियों की सुनी गई समस्याएं, जेल प्रशासन को दिए गए अनेक निर्देश

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 26 अप्रैल, 2023 आज बुधवार को बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी ने जिला जेल रामानुजगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए जेल में मिलने वाले भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी में बंदियों के लिए ठंडा पानी और मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रबंध करने के निर्देश जेल प्रशासन को दिया। बैरक में भ्रमण कर बंदियों की समस्याएं भी सुनी गई और समाधान भी किया…

Read More

Ramanujganj : सब्जी मंडी में युवती के गले से सोने की चैन छिनकर फरार हुआ स्नेचर गैंग, फिर जो हुआ, वो…

  सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 24 अप्रैल, 2023 रामानुजगंज में रविवार की देर शाम सब्जी बाजार में भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए सब्जी ले रही युवती के गले में पहनी सोने की चैन अज्ञात महिला के झुंड के द्वारा बहुत सफाई से गले से छिनकर फरार हो गए। जैसे ही युवती को इसकी भनक लगी तो तत्काल वह खोजने लगी तब तक महिलाएं वहां से जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से पूरे सब्जी बाजार में अफरा-तफरी का…

Read More

Balrampur News : जिला अस्पताल में शुरू हुई भारत मां की रसोई, समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को मिलेगा भोजन

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 18 अप्रैल, 2023 छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से समाज के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में निःशुल्क भारत माँ की रसोई (भोजन सेवा) चलाई जाती है। इसी सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर में भी भोजन सेवा शुरू की गई है। संस्था के जिला प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया की भारत माँ की रसोई के माध्यम से दूर ग्रामीण अंचल से आए हुए मरीज के साथ में एक परिजन को भोजन मिल जाता है पर जिस मरीज के…

Read More