Chhattisgarh Ramayan Mahotsav : राम मार्चपास्ट, सामूहिक हनुमान चालीसा… रायगढ़ में यूं हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 02 जून, 2023 रायगढ़ में गुरुवार से रामायण महोत्सव की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे हैं। भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। भगवान राम जब वन गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए। उनके इस चरित्र निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी अंश है। रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिनों तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ चलेगा। इस…

Read More

CM भूपेश ने जिन ग्रामीणों के घर खाना खाया था अब उन्हें अपने घर कराया भोजन, बोले – सरगुजा की भाजियों का स्वाद आज तक नहीं भूला

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 29 मई, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे मैं अभिभूत हूं। सरगुजा और जशपुर में आप सभी ने अनेक तरह के फल और भाजियां परोसी थी,…

Read More

26 मई को मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की बैठक

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 मई, 2023 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की प्रथम बैठक 26 मई को दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन स्थित समिति कक्ष एस-2-12 में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित विभागीय सचिव, प्रबंध संचालक राज्य विद्युत कम्पनी, सदस्य छत्तीसगढ़ भारतीय बीमा विनियामक प्राधिकरण, प्रबंधक लीड बैंक, दूरसंचार विभाग के निदेशक, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार सहित अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Read More

CG Ramayan mahotsava : कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 मई, 2023 रामकथा प्रस्तुतकर्ता और कवि कुमार विश्वास रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा प्रस्तुत करेंगे। विश्वास की पहचान मूलतः कवि के रूप में रही है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से उन्होंने अपनी खास भाषा में प्रस्तुति के विशिष्ट अंदाज में रामकथा प्रस्तुत की है। इसी तरह अपनी सुमधुर आवाज और लोकगीतों में अद्भुत पकड़ के चलते मैथिली ठाकुर का गायन भी बहुत लोकप्रिय रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि…

Read More

CG Heatwave Alert : प्रदेश में बढ़ रहा भीषण गर्मी का प्रकोप, आज से इन इलाकों में चलेगी लू

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 मई, 2023 छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।इस तपती धूप बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई को मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलेगी। राजनांदगाव और सक्ति में पारा 43 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरुरत है। ज्यादा जरुरी काम न होने पर घर से बाहर न जाएं। मौसम विभाग के अनुसार…

Read More

Raipur News : रायपुर में रफ्तार का कहर, बाइक सवार चार लोगों को रौंदता हुआ निकल गया बेकाबू वाहन, 8 साल के मासूम सहित तीन की दर्दनाक मौत

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 मई, 2023 राजधानी रायपुर के धनेली नाला टाटीबंध क्रासिंग के पास सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष के साथ 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि एक अन्‍य महिला घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक…

Read More

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का होगा आयोजन, रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होगी रामायण प्रतियोगिता

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 मई, 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही भगवान राम से जुड़े राम वनगमन पथ समेत कई कार्य किए जा रहे हैं। जहां भगवान राम की माता कौशल्या की मायका चंदखुरी में उनका भव्य मंदिर बनाया गया है। वहीं इस क्रम में भूपेश सरकार अब छत्तीसगढ़ की धरा पर पहली बार देसी-विदेश के कलाकारों की ओर से रामायण की अनूठी प्रस्तुति कराने जा रही है। इस आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी।   1 से 3…

Read More

भाजपा जबरदस्ती गुमराह कर उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है- सीएम भूपेश बघेल

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 13 मई, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पर निशाना साधा है। CM भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें अरुण साव की बुद्धि पर तरस आता है। सीमेंट, डीजल, पेट्रोल का रेट कौन तय करता है? सेस किसने लगाया? सेंट्रल एक्साइज की ड्यूटी किसकी है? सबको पता है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह गुमराह करने की कोशिश उन्हें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेत खदानों का भी ऑक्शन हुआ है।…

Read More

CG Weather Update : झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! कल से और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 11 मई, 2023 छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, क्‍योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान और बढ़ने वाला है। इधर, उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है। 19 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से गर्मी और बढ़ने…

Read More

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान, बोले- रोहिंग्या और बांग्लादेश छत्तीसगढ़ में बस रहे हैं और फैला रहे हैं राज्य में अशांति

    सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 09 मई, 2023 शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। इस बार शंकराचार्य ने छत्तीसगढ़ में धार्मिक विवाद और अशांति को सरकार को सजग रहने कहा है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में अशांति का वातावरण रोहिंग्या और बांग्लादेश शरणार्थियों द्वारा फैलाई जा रही है। वो यहां पर आकर ज़मींन खरीद रहे हैं घर बना रहे हैं और आग लगाने का…

Read More

Chhattisgarh : आज राजनांदगांव और बेमेतरा दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

      नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 09 मई, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को दोपहर 1.10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। वे ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री बघेल इसे पश्चात् ग्राम सिंघोला से 3.05 बजे…

Read More

Raipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में आयोजित आभार सम्मेलन में होंगे शामिल

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 मई, 2023 रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज दोपहर 12 बजे से आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे। इस अवसर पर महिला…

Read More

दावा करेगा देवांगन समाज, चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा समाज…विमल बोले-‘मजबूत दावेदारी और समाज के दबाव के बगैर संघर्ष अधूरा..’

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, दुर्ग/रायपुर, 01 मई, 2023 छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से प्रत्येक समाज की सक्रियता लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में देवांगन समाज भी अब पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की फ़िराक में है। राजनैतिक मंच दुर्ग संभाग की बैठक रविवार को शाम 6 बजे को दुर्ग में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक को अखिल भारतीय कोष्टा कोष्टी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण वरोड़े और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल देवांगन ने विशेष रुप से सम्बोधित किया। पुरानिक राम देवांगन,…

Read More

5 New Nursing College in Chhattisgarh : केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, अब खुलेंगे नए नर्सिंग कॉलेज

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 28 अप्रैल, 2023 प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब प्रदेश के पांच जिलों में 5 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रदेश के पांच जिलों में पांच नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। इन नर्सिंग कॉलेज को खोलने में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।   नर्सिंग कॉलेज के लिए 1570 करोड़ रुपए का प्रावधान बता दें कि, देश में कुल 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति दी गई है। जिसमें से छत्तीसगढ़…

Read More

Ramanujganj : बंग समाज के द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन, रामविचार नेताम हुए शामिल

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 27 अप्रैल, 2023 रामानुजगंज। ग्राम पंचायत कृष्णानगर में आज भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। आज हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हुए।   प्रत्येक वर्ष बंग समाज के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। कृष्णानगर (केवड़ाशिला) समस्त ग्रामवासी एवं इष्टप्राण समिति के पदाधिकारियों को विशाल भव्य धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया।

Read More