यूपी में एनालॉग डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावट मिलने पर जब्त होंगे दूध-घी-पनीर

लखनऊ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एनालाग डेयरी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दूध, घी, खोया, पनीर, क्रीम समेत अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण में हानिकारक रसायन अथवा विजातीय वसा का इस्तेमाल पाए जाने पर संबंधित डेयरी के उत्पादों को जब्त कर नष्ट किया जाएगा। साथ ही, प्रतिष्ठान का निर्माण कार्य तत्काल बंद कराने के साथ खाद्य लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. रोशन जैकब…

Read More