धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, हमले में सास की मौत; दामाद की हालत गंभीर

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और दामाद पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में सास की मौत हो गई और दामाद घायल हो गया है। यह घटना दुगली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पाल गांव में रहने वाली रामवती आज अपने दामाद के साथ सराई बिनने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया…

Read More

छत्तीसगढ़-बालोद में विचाराधीन कैदी के पिता की शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, पुलिस समेत अन्य घायल

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों कर हमला कर दिया और लगभग 15 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शव को मुक्ति धाम जलाने के लिए ले जाने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया। इसमें दो पुलिस कर्मी एक विचाराधीन आरोपी समेत 15 लोग घायल हुए हैं। यहां पर विचाराधीन आरोपी के पिता का अंतिम संस्कार का…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में शिक्षा मंत्री दिलावर पर मधुमक्खियों का हमला, पंचायत समिति के निरीक्षण में हादसा

चित्तौड़गढ़. राजस्थान के रावतभाटा से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को श्रीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान जब मंत्री शौचालय का निरीक्षण करने गए तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके साथ वहां मौजूद कई अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। मंत्री के ऊपर अचानक हुए इस हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुक्खियों के इस हमले में मंत्री के साथ-साथ कई अधिकारी भी घायल हुए।…

Read More

छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ में तालाब में कूदकर बचाई जान

सारंगढ़. छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब नवरात्रि के अवसर पर निकली कलश यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जान बचाने को लोग इधर-उधर भागते नजर आये। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक में हर साल की भांति इस साल भी नवोदय दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान आज समिति के सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र की तकरीबन…

Read More