CG में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

कोरबा. जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें आधा…

Read More