उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 08 मई, 2023 छत्तीसगढ़ में लगातार कई महीनों से ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि, ईडी छापे में अब तक क्या कुछ मिला नहीं बताया गया। ईडी ने अब तक कोई ब्यौरा नहीं दिया। ईडी के खिलाफ भी बहुत सी शिकायतें मिली है। ईडी ने प्रताड़ित करने का काम किया। ईडी धमकी और दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवा रही है। सीएम बघेल ने आगे कहा कि, कोयला में 500 करोड़ घोटाले का…
Read MoreTag: Cg CM Bhupesh Baghel
सीएम बघेल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अदाणी और 40 प्रतिशत कमीशन पर क्यों नहीं बोलते?
उर्वशी मिश्रा , न्यूज राइटर, रायपुर, 07 मई, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अदाणी और 40 प्रतिशत कमीशन के मामले में क्यों नहीं बोलते हैं। मणिपुर में आग लगी है। वहां डबल इंजन की सरकार है, उसके बारे में क्यों नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं है। इन्होंने (भाजपा) कभी यहां…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कनार्टक जाएंगे, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे प्रचार
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 06 मई, 2023 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज कनार्टक जाएंगे। आज शाम पांच बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से कनार्टक के लिए रवाना होंगे। दरअसल, कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल 26 अप्रैल को कर्नाटक जाने वाले थे, लेकिन प्रदेश में नक्सली हमले की वजह से उनका कर्नाटक दौरा रद्द हो गया था। जिसके बाद आज विशेष विमान से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे और 8 मई को रायपुर…
Read MoreChhattisgarh : युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विज्ञापन
12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती 6285 सहायक शिक्षक, 5772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर होगी सीधी भर्ती 06 मई से भरे जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन भर्ती के लिए व्यापम द्वारा ली जाएगी परीक्षा। उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 04 मई, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने…
Read MoreRamanujganj : बजरंग दल ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन, बजरंग दल को आतंकी वाले बयान पर फूटा गुस्सा
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगांज/बलरामपुर, 04 मई, 2023 बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बजरंग दल को बैन करने, बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तुलना गुंडों से करते हुए बजरंग दल को बैन करने की बात कही जिसके विरोध में बजरंग दल के आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा रामानुजगंज के काका लरंग साय चौक पर भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। ये रहे उपस्थित उक्त कार्यक्रम में वीएचपी जिलाध्यक्ष लल्लन कुशवाहा, बजरंग दल जिला संयोजक जस्सू केसरी,…
Read MoreBalod Accident : बालोद सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 04 मई, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में…
Read MoreRaipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में आयोजित आभार सम्मेलन में होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 मई, 2023 रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज दोपहर 12 बजे से आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे। इस अवसर पर महिला…
Read MoreCM भूपेश का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- मैं भरोसा दिलाता हूं जिस दिन आरक्षण बिल पास होगा, उस दिन अखबारों में सिर्फ…
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 मई, 2023 रायपुर। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। आज हम आनलाइन बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। लगभग 70 हजार बच्चे पात्र पाये गए हैं। आवेदन कभी भी कर सकते हैं तो ये संख्या बढ़ेगी। इस मौके पर युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्ती की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा, मैं भरोसा दिलाता हूं जिस दिन आरक्षण बिल पास…
Read MoreDantevada Naxal Attack : वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने थोड़ी देर में सीएम बघेल होंगे रवाना, कर्नाटक दौरा रद्द कर CM जा रहे दंतेवाड़ा
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अप्रैल, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर पश्चात दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में वीरगति प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दंतेवाड़ा जा रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा जा सकते हैं। ज्ञात हो कि कल दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे…
Read MoreDantevada Naxal Attack : CM बघेल का कर्नाटक दौरा स्थगित, कल दंतेवाड़ा जाएंगे जमीनी स्थिति का करेंगे आंकलन
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अप्रैल, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया है। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दंतेवाड़ा जाकर खुद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और ज़मीनी स्थिति का आंकलन करेंगे। ज्ञात हो कि आज दोपहर दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल…
Read MoreNaxal Attack : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला 11 जवान शहीद, PM, CM, गृहमंत्री समेत सभी ने जताया दुख
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, दंतेवाड़ा 26 अप्रैल, 2023 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में एक बार फिर नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने में कामयाब रहे और जरा सी चूक के कारण डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए। सालभर पहले सुकमा जिले के मिनपा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे। इनमें 12 जवान डीआरजी के थे। यह पहली घटना थी, जिसमें डीआरजी को इतना बड़ा नुकसान हुआ था। वहीं, अप्रैल 2021 में बीजापुर में 23 जवानों की शहादत हुई थी। नक्सल…
Read MoreBhent-Mulakat : अब कमल विहार कहलाएगा कौशल्या विहार, बिरगांव में खुलेगा ITI, CM भूपेश ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अप्रैल, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 167 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 36 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सीएम ने कमल विहार का नाम बदल कर कौशल्य़ा विहार किए जाने व बिरगांव में आईटीआई कालेज खोले जाने की घोषणा की है।…
Read Moreहमारे राम शबरी के राम, कौशल्या के राम, वनवासियों के राम और हम सबके भांजे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 अप्रैल, 2023 श्रीराम हमारे भांजे हैं, हमारे राम शबरी के राम है, माता कौशल्या के राम हैं, वनवासियों के राम हैं, हमारे पवित्र ग्रंथों में श्रीराम की जैसी छबि बनती है, हमारे राम वैसे हैं। हमें संत महात्माओं का अनुकरण करते भगवान श्रीराम को वैसे ही चित्रित कर हमेशा उनके आदर्शों पर चलते हुए महात्मा गांधी के दिखाएं राम राज्य के आदर्श के लिए काम करते रहना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर…
Read Moreमुख्यमंत्री बघेल 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 अप्रैल, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार, 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचेंगे और वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता…
Read MoreNational Panchayat Award : छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, जानिए कौन से है ये दो पंचायत
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 अप्रैल, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए…
Read More
