शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

बुडापेस्ट  भारत की पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में पहली बार अंक गवाया लेकिन इसके बावजूद उसने हंगरी बी को 3.5-0.5 से हराकर यहां चल रहे 45वें शतरंज ओलंपियाड में अपना विजय अभियान जारी रखा। ओपन वर्ग में भारतीय टीम की जीत के नायक अर्जुन ऐरीगैसी रहे जिन्होंने पीटर प्रोहाज़स्का के खिलाफ आक्रामक खेल खेला और शानदार जीत दर्ज की। विदित गुजराती को हालांकि पप्प गैबोर के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वर्तमान प्रतियोगिता में यह पहला अवसर है जबकि कोई भारतीय पुरुष खिलाड़ी जीत हासिल करने में असफल रहा।…

Read More

शतरंज ओलंपियाड : भारतीय पुरूष टीम ने मोरक्को को, महिलाओं ने जमैका को हराया

बुडापेस्ट भारतीय पुरूष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में शानदार शुरूआत करते हुए मोरक्को को 4.0 से हराया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने जमैका पर 3.5 .0.5 से जीत दर्ज की। विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है। आर प्रज्ञानानंदा ने शुरूआत करते हुए तिसिर मोहम्मद को हराया। विदित गुजराती, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने भी अपने अपने मुकाबले जीते। महिला वर्ग में आर वैशाली, दिव्या देशमुख और तानिया सचदेव विजयी रही जबकि वंतिका अग्रवाल ने ड्रॉ खेला।  

Read More