रायपुर/दंतेवाड़ा. देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के थुलथुली जंगल में चल रही मुठभेड़ को लेकर चर्चा की गई। पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से नक्सल एनकाउंटर पर मंथन किया गया। बैठक में बताया गया कि 28 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर मिल रही है। पुलिस इस मामले को लेकर कल यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेगी। इस बड़ी सफलता पर सीएम ने पुलिस जवानों…
Read MoreTag: chhattisgarh
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वन विभाग का शपथ पत्र, करंट से हाथियों की मौत पर जारी की है गाइड लाइन
बिलासपुर. हाथियों की बिजली करंट से हो रही मौत को लेकर दूसरी बार दायर की गई जनहित याचिका पर वन विभाग ने हाईकोर्ट में शपथपत्र दिया है। इसमें कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी अब भारत सरकार द्वारा हाथियों को बिजली करंट से बचाने के लिए कार्य करेगी। इसके लिए बिजली कंपनी ने निर्देश भी जारी किये हैं। सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत करते हुए निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का शब्दतः और मूल भावना में पालन किया जाये। रायपुर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में फिर से होगी बारिश, दो दिनों बाद उत्तर और मध्य भागों में बरसेंगे बादल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर यूटर्न ले लिया है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस बीच गर्मी, उमस और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। इस बार मानसून उत्तरी और मध्य भागों में मेहरबान रहेगा। इन भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। आज शुक्रवार को एक दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पटाखे और अगरबत्तियों से धमाके, सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाकर हमला कर रहे नक्सली
रायपुर/नई दिल्ली. दिवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखे और पूजा के लिए जलाई जाने वाली अगरबत्तियां नक्सलियों का नया हथियार बन गई हैं। नक्सली दूरदराज के इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंपों पर हमला करने के लिए इनका सहारा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की ओर से 25 सितंबर को तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में सीआरपीएफ के पुसुगुप्पा शिविर के आसपास राकेट हमला और गोलीबारी के लिए अगरबत्ती के जरिए पटाखे फोड़ कर सुरक्षा बल के जवानों का ध्यान भटकाने का अनोखा तरीका अपनाया गया था। एक…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं, महिला सुरक्षा और सम्मान की जताई प्रतिबद्धता
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ का बढ़ाया टार्गेट, 160 लाख मीट्रिक टन धान की करेगी खरीदी
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024-25 खरीफ विपणन सत्र के लिए 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा है। चालू खरीफ विपणन सत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा करने तथा सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिपरिषद उप समिति की मंत्रालय नया रायपुर में बैठक में यह निर्णय लिया गया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने राज्य में किसानों से अनुमानित 160 लाख…
Read Moreछत्तीसगढ़-शराब घोटाला में त्रिपाठी और ढिल्लन को जमानत नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है. आरोपियों ने ईओडब्लू द्वारा शराब घोटाला मामले में दर्ज एफआइआर को लेकर जमानत याचिका दायर थी, जिस पर जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों को सुन बीते माह हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर ऑर्डर जारी किया गया है. दरअसल, ईडी ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बारिश न होने से अब सताएगी तेज धूप, बस्तर संभाग में पड़ेंगी बौछारें
रायपुर/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इन दिनों मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। बारिश का सिस्टम कमजोर होने की वजह से दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि में कमी आ…
Read Moreछत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहीं पोषण गतिविधियां, जशपुर पहले पायदान पर
रायपुर/जशपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब 95 लाख 36 हजार 267 गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें सर्वाधिक छह लाख 70 हजार से अधिक गतिविधियों का संचालन जशपुर जिले में किया जा चुका है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जशपुर जिला ने पूरे प्रदेश में शानदार सफलता अर्जित की और पहले पायदान पर पहुंच गया है। आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान…
Read Moreछत्तीसगढ़-राजनांदगांव में डोंगरगढ़ मेला 3 से, नवरात्रि पर रेल यात्रियों को विशेष सुविधा
रायपुर. हर साल कि तरह इस साल भी मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ में नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। तीन से 12 अक्तूबर तक मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाडियों का अस्थायी ठहराव और कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की है। डोंगरगढ़ और रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में तीन से 12 अक्तूबर तक अस्थायी ठहराव दिया जा…
Read Moreछत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मिले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, योजनाओं पर हुई चर्चा
रायपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरूण साव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों के संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग करके पर्यावरण…
Read Moreछत्तीसगढ़ में थमेगी मानसून की चाल, बारिश में कमी होने से बढ़ी गर्मी
रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की चाल थम सी गई है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप है। बारिश के असर कम होते ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक कम बारिश होगी। यानी कि एक-दो जगह पर हल्की से हल्की माध्यम बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश में कमी आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर से आगामी तीन…
Read Moreछत्तीसगढ़ के सीएम साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रात में होंगे दिल्ली रवाना
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात के समय में सीएम साय दिल्ली के रवाना होंगे। सीएम रात 9;20 बजे नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर…
Read Moreकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। नड्डा ने यहां राजधानी रायपुर के केनाल रोड, तेलीबांधा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधायक किरण सिंह देव, साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे।
Read Moreपीएम आवास योजना से द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती…
Read More
