छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब हो गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान सूबे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गरियाबंद जिले के राजिम में 3 सेमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में 27…

Read More

छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने लिया एक्शन, सिम्स के डीन और अस्पताल अधीक्षक निलंबित

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें मिली। सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में उन्होंने दोनों के निलंबन की घोषणा की है। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि आम आदमी को…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य सचिव से सवाल, सड़क पर घूमते मवेशियों से कब मिलेगा छुटकारा?

बिलासपुर। बदहाल सड़क और मवेशियों के चलते होने वाले हादसों को लेकर हाई कोर्ट में लगाई गई जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई. बेंच ने मुख्य सचिव से शपथपत्र पर यह बताने को कहा है कि सड़कों पर नजर आने वाली मवेशियों से कब तक छुटकारा मिलेगा? कोर्ट ने इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है. जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शासन से पूछा कि सड़कों पर लगातार आवारा पशु नजर आते हैं. इस पर लगाम कसने नगर…

Read More

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर भीषण मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले और महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया जिसके बाद फायरिंग हुई। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से तीन ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। मुठभेड़ की…

Read More

छत्तीसगढ़ में लोक अदालत में 9 लाख केसों का निपटारा, 230 करोड़ की रहत राशि बांटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 230 करोड़ रुपये से अधिक के 9 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल 10 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें सबसे अधिक मामले बिलासपुर जिले में निपटाए गए। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सीजीएसएलएसए) ने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें तालुका अदालतों से लेकर हाईकोर्ट तक सुलभ और तेज न्याय हुआ। छत्तीसगढ़…

Read More

मध्य-दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, पांच दिन हो सकती है बारिश

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में बारिश थमने के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण भागों में मानसून मेहरबान रहेगा। इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी क्षेत्रों में हल्की मध्य बारिश के आसार हैं। आज रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब बीकानेर, गुना, मंडला, राजनांदगांव और गोपालपुर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर…

Read More

गाँव के लोगों ने किया प्रार्थना सभा का जमकर विरोध, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद पहुंची पुलिस

  नेहा शर्मा, बलौदाबाजार   बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर पलारी थाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिनौरी में बीते 17-18 वर्षों से ग्रामीणों की इच्छा विरूद्ध चल रहे प्रार्थनासभा से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, सामाजिक धार्मिक तनाव, पारिवारिक अंतरकलह से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए पलारी थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने के स्टाफ को भेजकर गांव में प्रत्येक रविवार प्रार्थनासभा के…

Read More

छत्तीसगढ़ के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज शनिवार काे आदेश जारी किया गया है। यह नए अधिकारी विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। भावना साहू को जांजगीर चांपा का और लोकांश एल्मा को दंतेवाड़ा की डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवाशीष कुर्रे को बलौदाबाजार भाटापार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बीते दिनों सीएम जनदर्शन में भी इस बात की शिकायत हुई थी…

Read More

छत्तीसगढ़ मध्य-दक्षिण में मानसून मेहरबान, पांच दिनों तक हो सकती है बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में रविवार को हल्की व मध्यम बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दिनभर बदली भी छाए रहने का अनुमान है. पूरे प्रदेश में बीते पांच दिनों में हुई बारिश से सूखे की मार झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है. आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा. अब तक सरगुजा, रायगढ़ समेत 4…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्यपाल डेका पहुंचे रावतपुरा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में, स्वर्ण पदक और डिग्री-डिप्लोमा बांटे

रायपुर. नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम में ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी सहित कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ये उद्गार आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए। राज्यपाल श्री डेका आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में 1440 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा तथा विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 20 से अधिक विद्यार्थियों को चान्सलर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक बनेगी सड़क निर्माण

रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की विशेष पहल की जा रही है। इस कड़ी में प्रदेश के सुदुर आदिवासी इलाके में जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के अंतर्गत मुस्कुटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 28 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। मुस्कुटी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी से मुलाकात कर सड़क निर्माण कार्यों को…

Read More

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम साव का अमेरिका से वापसी पर जोरदार स्वागत, नई तकनीक से होगा प्रदेश का विकास

रायपुर. उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज सुबह रायपुर पहुंचे। राजधानी वापसी पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री ने बताया की अमेरिका के अपनी अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ अमेरिका के बड़े-बड़े शहरों…

Read More

छत्तीसगढ़-साय कैबिनेट की बैठक में हुए कई फैसले, पांच विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में संशोधन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। पांच विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में आंशिक रूप से संशोधन की मंजूरी दी है। इस संशोधन से पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व…

Read More

CM विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर : दशहरा मैदान रिसाली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए सीएम का आज का पूरा शेड्यूल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। सर्वप्रथम 12.30 को CM साय मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.15 बजे मैत्री नगर भिलाई में आगमन होगा। 1.15 से 2.15 तक आरक्षित रहेगा जिसमें CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात 2.15 को दुर्ग से मुख्यमंत्री निवास हेतु प्रस्थान करेंगे। 3.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में आगमन होगा एवं शेष समय आरक्षित रहेगा।

Read More

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया जनदर्शन दरबार, नीलकंठ को मिला श्रवण यंत्र और महिला को जमीन का पट्टा भी

दुर्ग/रायगढ़/रायपुर. दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया। जनदर्शन में 45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं, साथ ही बेसहारा भी है। इन्होंने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की है, उनकी मांग…

Read More