Breaking : छत्तीसगढ़ में हुई Jio 5G की शुरुआत… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लॉन्च

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 जनवरी, 2023 रायपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में एक कार्यक्रम में जियो 5जी सेवा की शुरुआत की। इस लांच के साथ छत्तीसगढ़ के 3 शहरों राजधानी रायपुर, इंडस्ट्री हब दुर्ग और भिलाई में जियो 5जी सेवाएं शुरू हो गई। जियो ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जियो 5जी के परिवर्तनकारी फायदे बताते हुए मुख्यमंत्री को 5जी यूज केस का डेमो भी दिया। राज्य में जियो 5जी लांच करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल ने किया तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 जनवरी, 2023   रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल आज तातापानी संक्रांति परब और युवक – युवती परिचय सम्मेलन खैरागढ़ में होंगे शामिल

    कोरबा जिले के पाली में लेंगे अधिकारियों की समीक्षा बैठक उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 जनवरी, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मकर संक्रांति के मौके पर बलरामपुर-रामानुजंगज जिले के तातापानी संक्रांति परब 2023 तथा खैरागढ़ में आयोजित युवक – युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे और कोरबा जिले के पाली में प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत आज सुबह 9.30 बजे कोरबा जिले के अंतर्गत पाली में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और विभिन्न विकास…

Read More

बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए सुनहरा मौका… 17 जनवरी को जिला मुख्यालय में होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 291 पदों पर होगी भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी…

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बलौदाबाजार,13 जनवरी, 2023 बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 17 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। भर्ती, योग्यता और सैलरी जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक लियरनेट स्कील्स लिमिटेड कोरबा द्वारा इलेक्ट्रीशियन के 30 पद, योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, वेल्डर के 30…

Read More

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा के लिए हुए रवाना

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 जनवरी, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की। प्रदेश में लगातार चल रहे ईडी छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा चुनाव तक ईडी की टीम रहेगी, ये मैंने पहले भी कहा था और यही होता हुआ दिख भी रहा है। भाजपा छत्तीसगढ़ में मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिए ईडी टीम को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जहां-जहाँ चुनाव होते हैं, वहाँ-वहां ईडी…

Read More

बघेल सरकार का रासुका फरमान धर्म रक्षक आदिवासियों को कुचलने का षड्यंत्र है : केदार कश्यप

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 जनवरी, 2023 रायपुर। प्रदेश भाजपा महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा देने धर्म रक्षकों पर रासुका लगाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए भूपेश बघेल आदिवासियों की संस्कृति छीन रहे हैं। रासुका का नया नियम धर्मांतरण करवाने वाले लोगों के संरक्षण के लिए लाया गया है। यह पूरी तरह से आदिवासी संस्कृति को खत्म करने की साजिश है। कांग्रेस का आदिवासी विरोधी और चर्च समर्थक चरित्र…

Read More

Chhattisgarh News: युवा दिवस पर CM बघेल की बड़ी घोषणा, शीघ्र शुरू होगी SI भर्ती प्रक्रिया

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जनवरी, 2023 रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए भर्ती की रुकी हुई प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बता दें कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पिछले चार साल से भी ज्यादा समय से अटकी हुई है। पिछली सरकार ने परीक्षा का ऐलान किया था।…

Read More

Chhattisgarh : CM बोले धर्मांतरण पर बहस के लिए तैयार, भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाते हैं….

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जनवरी, 2023     रायपुर। सिहावा विधानसभा क्षेत्र दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपैड में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। अपने दौरे को लेकर कहा युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कहा पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनका स्मरण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने बहुत ही ज्यादा समय रायपुर में बिताया है। डे भवन के जीर्णोधार की शुरुआत की जाएगी। भाजपा द्वारा आपातकाल लगाने की बात पर कहा, समय समय पर अलग अलग कानून बनाया जाता है।…

Read More

CM ने BEO को किया निलंबित : पूर्व मंत्री के घर चले रहे भागवत कथा सुनने BEO ने जारी किया था आदेश

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जनवरी, 2023 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर से एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा में समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान कुरूद में भागवत कथा सुनने के लिए बीईओ द्वारा आदेश जारी किए जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद बीईओ को तत्काल हटाने के निर्देश डीईओ को दिए हैं।

Read More

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री आज युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ के कार्याें का करेंगे शुभारंभ

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जनवरी, 2023 रायपुर। राजधानी स्थित गांधी मैदान आज युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद स्मारक ‘डे-भवन’ का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रायपुर में स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान (डे-भवन) को स्मारक के रूप में संरक्षित करने का निर्णय लिया था, जिसका मूल स्वरूप में जीर्णोंधार का कार्य पूर्ण हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद जी महाराज…

Read More

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जनवरी, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त…

Read More

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनांतर्गत अनुदान राशि निर्धारित, प्रति एकड़ एक हजार पौधों पर कृषिकों को मिलेगा वर्षवार अनुदान

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जनवरी 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत जिले में प्रति एकड़ एक हजार पौधों पर कृषिकों को वर्षवार अनुदान की राशि देय होगी। जिसमें कोल नीलगिरी पौधा के लिए प्रथम वर्ष 11 हजार रुपये, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष 7-7 हजार रुपये, टिश्यू कल्चर बांस के लिए प्रथम वर्ष 11 हजार 500 रुपये, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष 7-7 हजार रुपये, टिश्यू कल्चर सागौन के लिए प्रथम वर्ष 11 हजार 500 रुपये, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष 7-7 हजार रुपये, मिलिया डुबिया के लिए प्रथम वर्ष…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की हुई शुरुआत… यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना लोगों से यातायात नियमों का पालन करने कि अपील 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन। उर्वशी मिश्रा, कोरिया, 11 जनवरी 2023 कोरिया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर बस स्टैण्ड में सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता हेतु शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, एसपी…

Read More

रायपुर ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री सिहावा विधानसभा के लिए हुए रवाना… हेलीपैड में पत्रकारों से प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जनवरी, 2023   रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए सिहावा विधानसभा रवाना हुए। इस दौरान हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की। तीन चौथाई विधानसभा कवर करने पर और विधायकों की रिपोर्ट पर सीएम बघेल ने कहा, मुख्य रूप से शासकीय योजना गरीबों की योजना है। चाहे राशन देने की बात हो या भूमिहीन कृषक मजदूर योजना या अन्य योजना, सभी योजनाओं का लाभ आम जनता उठा रही है। सीएम बघेल ने कहा, 5 जगह चुनाव हुए, जहां रिजल्ट हमारे फेवर में आया। भेंट…

Read More

ब्रेकिंग : CM भूपेश का बड़ा बयान, ‘धर्मांतरण पूरे देश की समस्या, कानून बने..’ राहुल गांधी को लेकर भी कही बड़ी बात

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जनवरी, 2023 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में धर्मांतरण हुआ है। धर्मांतरण के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है। जहां भाजपा का शासन है वहां भाजपा चुप है। मध्यप्रदेश में भी हो रहा वहां भाजपा चुप हैं, समाज में जहर कैसे घोला जाए भाजपा का इस पर ध्यान है। सरकार उनकी हैं लोकसभा में बिल लेकर आये ‘धर्मांतरण की समस्या पूरे देश में है, कानून बनाना चाहिए’…

Read More