राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली तैयारी बैठक, ‘कर्मचारी भर्ती परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों पर रखें विशेष नजर

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में आगामी 2 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की फरवरी माह में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपादित करने के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण सजगता एवं सतर्कता के साथ किया जाएगा। प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट पूर्व युवा और खेल प्रतिनिधियों से की चर्चा, ‘युवाओं को मंच उपलब्ध करवाएगी सरकार’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का है। युवा प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के इंजन है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर दे रही है जिससे वे देश एवं प्रदेश की प्रगति में भी अपना अहम योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि सरकार युवा एवं खेल प्रतिनिधियों के सभी सुझावों पर विचार कर उन्हें बजट में यथासंभव शामिल करेगी ताकि आपणो अग्रणी राजस्थान का सपना साकार किया जा सके। शर्मा…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योग, व्यापार संघों के प्रतिनिधियों से की बजट पूर्व चर्चा, ‘न्यायसंगत कर प्रणाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं तथा उद्योग एवं सेवा क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था में तीन-चौथाई योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक ले जाने के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के सुझावों का समुचित परीक्षण के पश्चात आगामी बजट 2025-26 में शामिल करने के हरसंभव प्रयास किया जाएगा। शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग, व्यापार,…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ में साधु-संतों का लिया आशीर्वाद, ‘महाकुंभ एकता और समता का संगम’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद जी, तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य जी, निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री कैलाशगिरी जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री मृदुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास के साथ विरासत के संरक्षण का विजन देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ एकता…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बेंगलुरू में ब्राह्मण सम्मेलन में, ‘देश और समाज के उत्थान में हर व्यक्ति की भूमिका’

बेंगलुरू/जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश और समाज के उत्थान में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। समाज में शांति, न्याय और सद्भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर क्षेत्र में प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें विकास के साथ विरासत का संरक्षण करने की प्रेरणा दी है। हमें उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए हमारे पूर्वजों की दी हुई सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ मजबूत…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे प्रयागराज, मंडप में बने पंडाल में किया रात्रि विश्राम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर शनिवार देर रात राजस्थान मण्डप का अवलोकन किया और यात्रियों के लिये बनाए पंडाल व प्रचार-प्रसार से संबंधित आकर्षक फोटोज व रोचक दृश्य-श्रव्य सामग्री के साथ ही यात्रियों के ठहराव की शानदार व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा अल्पकालिक प्रवास हेतु सुविधाएं देने के उद्देश्य से निर्मित राजस्थान मंडप में ही रात्रि विश्राम किया। गौरतलब है कि आस्था के इस महापर्व में राजस्थान के साथ ही साथ पूरे देश से…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजाति क्षेत्रीय विकास के प्रतिनिधियों से की चर्चा, बजट में अन्त्योदय व दिखेगा आदिवासी उत्थान

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनजाति क्षेत्र का विकास देश और प्रदेश की समावेशी प्रगति का आधार है तथा आदिवासी कल्याण एवं सशक्तीकरण से ही प्रदेश का सर्वांगीण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की अन्त्योदय व एकात्म मानववाद की अवधारणा को आत्मसात् करते हुए आदिवासी समाज के समग्र उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने आदिवासी समाज के विकास के लिए अहम निर्णय लिए है, जिससे समाज को…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सुगम यातायात बनाने ली बैठक, भविष्य की जरूरत पर बने कार्ययोजना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को परिवहन के सुगम साधन उपलब्ध करवाने तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और मानव संसाधन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ शहरों की बढ़ती जनसंख्या और विस्तार को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए दूरगामी सोच के साथ कार्ययोजना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। मुख्यमंत्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री…

Read More

राजस्थान-सांगानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान का शुभारंभ, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री रहे मौजूद

जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान सबसे अधिक पानी वाला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। आमजन भी जल की एक-एक बूंद के महत्व को समझते हुए जल संचय में जुड़े, इस उद्देश्य से शुरू किया गया ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के एमओयू की समीक्षा में दिए निर्देश, अधिकारी प्रतिमाह 11 व 26 तारीख को भेजें प्रगति रिपोर्ट

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष  2027 तक प्रदेश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में राइजिंग राजस्थान के तहत ऊर्जा क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू किए गए हैं जिससे राज्य में ऊर्जा सुदृढ़ीकरण को गति मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के लिए हुए इन विभिन्न एमओयू को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल…

Read More

राजस्थान-जल संचय जन भागीदारी विषय पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, ‘प्रदेश बनेगा हरा-भरा, समृद्ध और आत्मनिर्भर’

जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी संकल्पना ‘कैच द रेन’ को आगे बढ़ाते हुए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की शुरूआत की गई है। जल संचय का यह अभियान जन भागीदारी से जन आंदोलन बन रहा है और इसके अंतर्गत राजस्थान में प्रवासियों द्वारा जल संचय की संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। पाटिल मुख्यमंत्री निवास पर जल संचय जन भागीदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में विश्वभर की 18 प्रतिशत आबादी के…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जल महल की पाल में उड़ाई पतंग और किया गौपूजन, कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कर्मशील व दानशील बनने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फेस्टिवल में…

Read More

राजस्थान-उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ‘खेलों से अनुशासन एवं देशप्रेम का भाव जागृत होता है’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जीवन में धैर्य और अनुशासन से ही व्यक्ति सफल हो पाता है और खेलों में भी धैर्य व अनुशासन ही जीत की कुंजी हैं। खेलों से अनुशासन, परिश्रम, सामाजिकता एवं देशप्रेम का भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पित ढंग से प्रयास कर रही है। प्रदेश में प्रत्येक स्तर पर खेलों के प्रोत्साहन हेतु समुचित वातावरण तैयार करने के लिए खेल-इन्फ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान, विश्लेषण, परामर्श और पोषण का समावेश करते खेल नीति…

Read More

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोजोन भूमि आवंटन को दी स्वीकृति, सोलर प्रोजेक्ट-नवीन औद्योगिक क्षेत्र का भी रास्ता साफ

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में औद्यौगिक विकास को गति प्रदान करने, ऊर्जा और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर में वृद्धि के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शर्मा ने रीको को राजस्थान पेट्रोजोन और औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए, राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए तथा चंबल नदी आधारित वृहद् पेयजल योजना के लिए भूमि आंवटन की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना करने…

Read More

राजस्थान- जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए एसएमएस स्टेडियम में राज्य युवा महोत्सव में शामिल, ‘युवाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है। उनके “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए“ के संदेश को युवा आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी भीतर की शक्ति और क्षमता को पहचाने और अपने सपनों को पूरा करते हुए सफलता की नई उंचाईयों को छूएं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के…

Read More