मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर ठगी के नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के विरुद्ध तकनीकी संसाधनों, साइबर विशेषज्ञता एवं अंतरराज्यीय समन्वय के साथ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीहोर एवं कटनी पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया…

Read More