इटारसी भोपाल नागपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के निटाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के 4 बजे यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक (ट्राले) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बैतूल एवं वर्धा के निवासी मृतक बैतूल एवं वर्धा के निवासी हैं। देर रात घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिससे उसकी जान बचा ली गई।…
Read More
