राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में पहुंचीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, हर साल पूरी भव्यता से आयोजित होगा मेला

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला प्रतिवर्ष पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला.2024 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर का पूरे विश्व में विशिष्ट महत्व है। जगतपित ब्रह्मा की नगरी पुष्कर करोड़ों…

Read More

हमें अपने देश में उत्पादित वस्तुओं पर गर्व करना चाहिए – उपमुख्यमंत्री शर्मा

कबीरधाम. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भारत माता की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ववलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया। उन्होंने इससे पहले स्वदेशी मेला का अवलोकन किया। कबीरधाम जिले के महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों और अन्य प्रांतो से आए स्वदेशी विक्रेता ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मेले के अवलोकन के दौरान स्वदेशी मेला की भव्यता देखकर बहुत अभिभूत हुए। उन्होंने दूसरे राज्यो से…

Read More

छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री, माओवादियों से लोहा लेने पर बढ़ाया हौसला

दंतेवाड़ा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि एवं आदि विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं वनमंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली स्थित रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में उप मुख्यमंत्री शर्मा एवं मंत्रीद्वय ने सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि बीते 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नेन्दूर व थुलथुली में माओवादियों के विरूद्व सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों से हुई मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस से 31…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर तथा नवीन ओपीडी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शहर के हृदय स्थल में स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसका निर्माण कार्य जिस तेजी से शुरू किया गया है उसी तेजी से इसे पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के संबंध में मौके पर उपस्थित इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर भ्रमण के दौरान…

Read More

राजस्थान-अलवर में जुबेर खान को दी श्रद्धांजलि, उप मुख्यमंत्री सहित कई लोग पहुंचे दिवंगत नेता के घर

अलवर. राजस्थान सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह राठौड़ (शेरगढ़, जोधपुर) एवं IAS ललित के पवार सहित कई नेता और अधिकारी ढाई पैडी स्थित दिवंगत नेता जुबेर खान के घर पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा जी ने पूर्व विधायक उम्मेद सिंह राठौड़ एवं IAS ललित के पवार जी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत एमएलए ज़ुबैर खान के परिवार से मिलकर दुःख साझा किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जुबैर खान को समझदार, बेबाक एवं…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश, स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी बढ़ रही है

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में स्वच्छता के प्रति बदलाव देखने को मिला है। स्वच्छता के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपने घर के आसपास, मोहल्लों, वार्डों तथा शहर व गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल…

Read More

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे वाशिंगटन, सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा

रायपुर. अध्ययन प्रवास पर अमेरिका गए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को वाशिंगटन में सड़क एवं भवन निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण स्थलों पर आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से चर्चा कर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, धातु (Metal) एवं मशीनरी की जानकारी ली। उन्होंने वहां विशेषज्ञों के साथ बैठक कर सड़क एवं भवन निर्माण की नई तकनीकों तथा निर्माण परियोजनाओं के विभिन्न चरणों का अध्ययन किया। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुस्तिका का किया विमोचन, ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर’ की मिलेगी जानकारी

रायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महामाया धाम रतनपुर पर आधारित पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर’ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें रतनपुर के सभी मंदिरों, तालाबों और सांस्कृतिक विरासतों की जानकारी दी गई है। जो बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने रतनपुर के तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल के रूप में प्रचार-प्रसार के लिए भी इसे…

Read More