14 साल पुराने मानहानि केस में दिग्विजय सिंह को बड़ी राहत, हाजीपुर कोर्ट ने किया बरी

भोपाल  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को बिहार के हाजीपुर की अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने 14 साल पुराने मानहानि के मामले में उन्हें बरी कर दिया है। अवर मुख्य न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार ने मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान फैसला सुनाया। दिग्विजय सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल हुए। दिग्विजय सिंह की ओर से अदालत में पैरवी कर रहे अधिवक्ता युवराज सुनील सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 2012 में बाबा रामदेव को लेकर…

Read More

दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस महासचिव का बड़ा हमला, बोलीं- पुत्र मोह में संगठन को पहुंचा रहे नुकसान

भोपाल उज्जैन के वीर भारत न्यास को कथित तौर पर एक रुपए में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन आवंटित किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस का अंदरूनी विवाद और गहरा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच शुरू हुई बयानबाजी अब संगठन के भीतर खुली नाराजगी में बदलती नजर आ रही है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी नेतृत्व से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। पूर्व…

Read More

दिग्विजय सिंह के सुप्रीम कोर्ट संबंधी बयान पर बवाल, अवमानना के आरोप के बीच सॉलिसिटर जनरल से शिकायत

भोपाल  मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा के कब्जे के बाद शुरू हुई राजनीतिक जंग अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस जहां दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है, वहीं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महापौर ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक शिकायती पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ देश की सर्वोच्च अदालत की आपराधिक अवमानना का मुकदमा दर्ज करने की…

Read More

बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक” बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, BJP ने बताया हिंदू समाज का अपमान

 भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता से कहीं ज्यादा खतरनाक बहुसंख्यक सांप्रदायिकता होती है। भोपाल में बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। नेहरू के विचारों का हवाला देकर कही यह बात नेहरू के विचारों का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मानते थे कि…

Read More

‘मैं घोर सनातनी हूं’— Digvijaya Singh बोले- एकादशी व्रत रखता हूं, नर्मदा परिक्रमा भी कर चुका हूं

इंदौर  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  इंदौर में थे, वे जब रेसीडेंसी कोठी में विधायक उषा ठाकुर से मिले तो दोनों में मीठी नोक झोंक हुई। ठाकुर ने भोजशाला के फैसले पर कुछ कहा कि तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं घोर सनातन धर्म को मानने वाला हुं। मैने नर्मदा परिक्रमा है। एकादशी का उपवास करता हुं। उषा ने कहा कि आप पक्के सनातनी है तो सार्वजनिक रुप से स्वीकार करना चाहिए। भोजशाला को लेकर जो फैसला आया है। उसका आपको सम्मान करना चाहिए। तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि…

Read More

दिग्विजय सिंह का बयान: आस्था से किया धर्मांतरण अपराध नहीं

बैतूल  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर धर्मांतरण आस्था और स्व-प्रेरणा से किया जाता है, तो यह कोई अपराध नहीं है. लेकिन जबरन या प्रलोभन से धर्मांतरण स्वीकार्य नहीं है. बीजेपी केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठाती है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आदिवासियों को 'वनवासी' कहकर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. आदिवासी कांग्रेस की ओर से बैतूल जिले के भैंसदेही में आयोजित 'आदिवासी अधिकार और सशक्तिकरण शिविर' में शामिल होने आए दिग्विजय ने…

Read More

अध्यक्ष शर्मा पर ‘अभद्र’ टिप्पणी के लिए दिग्विजय सिंह पर दर्ज हो FIR, भाजपा की मांग

भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा के बारे में दिग्विजय सिंह द्वारा की गई कथित 'अभद्र' टिप्पणी के सिलसिले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा की भोपाल इकाई के प्रमुख सुमित पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की स्थानीय क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मुलाकात की और ‘नपुंसकता’ शब्द के कथित इस्तेमाल के लिए कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग…

Read More