कुत्ते की वजह से टूटी शादी! मंडप में बाराती-घराती में जमकर मारपीट, 4 लोग घायल

फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में कुत्ते को लेकर जमकर बवाल हो गया। वर और वधू पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक आ गया। दोनों तरफ से हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा शादी भी टूट गई। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये मामला खागा क्षेत्र के कैनाल स्थित एक मैरिज हॉल की है। जानकारी के मुताबिक कल रात 19 फरवरी…

Read More

MP से खत्म होगा कुत्तों और मवेशियों का ‘आतंक’, स्कूल और अस्पतालों के बाहर बनेगी ‘किलानुमा’ दीवार

भोपाल  मध्यप्रदेश की गलियों और मुख्य सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे आवारा कुत्तों और बेसहारा मवेशियों के खिलाफ मोहन सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा 'डेथ वारंट' जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार और जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक ऐसी एसओपी (SOP) तैयार की है, जो शहरों की तस्वीर बदल देगी। अब आवारा जानवरों का खुलेआम घूमना बीते दिनों की बात होगी। खूनी आंकड़ों ने हिलाया प्रशासन: 6 महीने, 14 हजार शिकार प्रदेश के छह बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर,…

Read More

इंदौर में डॉग फीडिंग के लिए नई व्यवस्था, निगम ने जारी की सख्त गाइडलाइन, 172 फूड प्वाइंट तय

इंदौर नगर निगम ने शहर में आवारा श्वानों को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। शहरभर के सभी वार्डों में 172 स्थानों को आवारा श्वानों के लिए फूड प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर आने वाले दिनों में सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को तय स्थानों की जानकारी मिल सके। शहर में विवाद रोकने के लिए तय किए गए फूड प्वाइंट नगर निगम द्वारा सभी जोनों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में ऐसे खुले स्थानों की पहचान की गई…

Read More

कुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिला रहा निगम, कांग्रेस बोली- ‘करप्शन कर रहे हैं, किसकी बिरयानी?’

रायगढ़ रायगढ़ नगर निगम के आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके आहार को लेकर शहर में विवाद खड़ा हो गया है। महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि नसबंदी के बाद कुत्ते दो दिन तक कुछ नहीं खाते। ऐसे कमजोर कुत्तों को विशेष आहार के तौर पर बिरयानी खिलाई जाती है। महापौर का यह बयान अलग तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया जाने लगा, जिसके बाद विपक्ष के नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार और…

Read More

पेबल बे फेस 1, बागमुगलिया कटारा हिल्स में आवारा कुत्ते ने बच्चे को काटा

बागमुगलिया बागमुगलिया कटारा हिल्स स्थित पेबल बे फेस 1 में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। ताज़ा घटना में एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, निगम की टीम कई बार इन कुत्तों को पकड़ने आती है, लेकिन वहां मौजूद कुछ डॉग लवर्स इन कुत्तों को पकड़ने नहीं देते। निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में जिन लोगों ने कुत्तों को पकड़ने से रोका, उन पर भी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की…

Read More

SC ने दिल्ली के कुत्तों पर मीलॉर्ड की अपील खारिज की

नई दिल्ली कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद से बेचैन डॉग लवर्स को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। लावारिस कुत्तों को उठाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से जारी एक अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने एक वकील द्वारा इस संबंध में आवेदन दायर किए जाने का उल्लेख करने के बाद तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। आवेदन में कहा गया था…

Read More

मध्य प्रदेश में डॉग बाइट्स के आंकड़े: भोपाल में सबसे कम, रतलाम में सबसे ज्यादा मामले

भोपाल  नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) द्वारा राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश के छह बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रतलाम में डाग बाइट्स के मामलों का सर्वे किया गया। यह सर्वे वर्ष 2024 और जनवरी से जून 2025 की अवधि को लेकर किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, छह शहरों में राजधानी भोपाल में डॉग बाइट्स के सबसे कम मामले दर्ज हुए, जबकि रतलाम इस मामले में पहले स्थान पर रहा। वहीं उज्जैन दूसरे, इंदौर तीसरे, जबलपुर चौथे और ग्वालियर पांचवें…

Read More

बेंगलुरु के स्ट्रीट डॉग्स के लिए चिकन-चावल का मेन्यू, नगर निगम की योजना पर खर्च होंगे 2.9 करोड़

बेंगलुरु  कर्नाटक के राजधानी बेंगलुरु के आवारा कुत्तों के लिए सरकार ने नई पहल की शुरुआत की है. बेंगलुरु की बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने ‘कुक्किर तिहार’ नाम के योजना के तहत शहर के 5,000 आवारा कुत्तों के लिए पोषण युक्त भोजन प्रदान किया जाएगा. इसके तहत रोजाना स्ट्रीट डॉग्स को 367 ग्राम चिकन राइस परोसा जाएगा.  इस योजना के तहत हर कुत्ते पर प्रतिदिन 22 रुपये खर्च आएंगे और सालाना खर्च लगभग 2.88 करोड़ रुपये होगा. शुरुआत में इसे ‘कुक्किर तिहार’ नाम से पेश किया गया था, जो…

Read More

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विलुप्त प्राय सोन कुत्ताें का झुंड दिखाई दिया

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों एक ऐसे सदस्य की दस्तक नजर आई है कि टाइगरों में भी डर का माहौल है। ये डर सोन कुत्ते नाम के एक मांसाहारी जानवर का है। बाघों से भी टक्कर लेने में ये जानवर डरते नहीं हैं। बड़े शिकारी इनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपने टाइगरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल ही में यहां सोन कुत्तों का एक झुंड देखा गया है। ये कुत्ते बहुत ही अजब-गजब होते हैं और दूसरे…

Read More

मुरैना में पुलिस बल एक डॉग के बच्चे को बोरवेल से बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही

मुरैना  आमतौर पर बोरवेल में बच्चों के गिरने के बाद उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है और बचाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन मुरैना में पुलिस बल एक डॉग के बच्चे को बोरवेल से बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। डॉग का बच्चा बुधवार शाम काे बोरवेल में गिरा था। तभी से उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनाक्रम के मुताबिक शहर के पुलिस लाइन 16 बीघा इलाके में बुधवार की शाम एक श्वान का बच्चा बोरवेल में गिर पड़ा। बच्चा बोरवेल…

Read More

बेटमा में स्ट्रीट डॉग्स ने 10 साल की बच्ची का अपहरण होने से बचाया

महू-बेटमा  महू के करीब देपालपुर तहसील के बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काली बिल्लौद में सोमवार को घर में से 10 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग्स के पीछे पड़ने से बदमाश गाड़ी से गिर गए और बच्ची वहां से भाग निकली और पास के मंदिर में चली गई। जिससे वह बच गई, लेकिन इस बीच बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले में मंगलवार को स्वजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। दीवार कूदते समय कुत्ते भौंकने लगे और पीछे…

Read More