“नशे को ना, जिंदगी को हाँ”

ग्वालियर माय भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन नोडल सेन्टर राष्ट्रीय सेवा योजना, माधव महाविद्यालय ग्वालियर में किया गया । नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम की दृष्टि से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सात स्थानों को नोडल बना कर यह आयोजन किया गया । ज्ञातव्य है कि भारत सरकार के माय भारत कार्यक्रम के लिए माधव महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को सम्पूर्ण भारत के 150 नोडल केन्द्रों में से एक बनाया गया है जिसका नोडल अधिकारी ग्वालियर-चम्बल संभाग…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

रायपुर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन तथा विभिन्न युवा संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने में…

Read More

राजस्थान में नशा मुक्त युवा अभियान शुरू, सीएम बोले- युवा देश की ताकत

उदयपुर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के नगर निगम ऑडिटोरियम से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं के साथ उनके संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा नशा मुक्त, अनुशासित और विचारवान बनें और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह नशामुक्ति अभियान…

Read More

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भी इस महाअभियान का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंक राम वर्मा ने कहा कि "नशा एक दीमक की तरह है जो न केवल व्यक्ति को खोखला करता है, बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और भविष्य को भी तबाह कर देता है।       बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं…

Read More

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: राज्यमं गौर

भोपाल  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे प्रबल शक्ति हैं। भारत की वास्तविक सामर्थ्य उसकी युवा जनशक्ति में निहित है, और यदि यह शक्ति नशा रूपी दलदल में उलझती है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव केवल एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित न रहकर संपूर्ण राष्ट्र की प्रगति को अवरुद्ध करता है।" पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)मती कृष्णा गौर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' के कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को  'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. देश के 1 करोड़ से ज्यादा युवा इस कार्यक्रम में शामिल जुड़ने वाले हैं. यह कार्यक्रम देश भर में 28,000 से ज़्यादा जगहों पर आयोजित किया जा रहा है. इस लॉन्च कार्यक्रम में कई मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी हिस्सा ले रहे हैं. यह कार्यक्रम 125 से ज़्यादा आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, सार्वजनिक संगठनों और औद्योगिक संघों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. इसमें ब्रह्माकुमारीज़, इस्कॉन, चिन्मय…

Read More