गोविंदपुरा, मंडीदीप और पीथमपुर में अतिक्रमण, 6000 एकड़ पर कब्जा; मुक्त होने पर 5 हजार करोड़ का निवेश संभव

इंदौर /भोपाल  मप्र में कागजों पर उद्योगों के लिए डेढ़ लाख एकड़ जमीन उपलब्ध है लेकिन हकीकत उलट है। प्रदेशभर के औद्योगिक क्षेत्रों की 5-6 हजार एकड़ जमीन अवैध कब्जों से घिरी है। इनमें अवैध कॉलोनियां, गोदाम और व्यावसायिक कब्जे शामिल हैं। नए उद्योगों के लिए जगह ही नहीं मिल पा रही है। इसे मुक्त करा लिया जाए तो 90 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है, वहीं, 4 से 5 हजार करोड़ निवेश भी आ सकता है। लेकिन, राजनीतिक दखल के चलते ये प्रयास सफल नहीं हो पा रहे।…

Read More

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 15 डिसमिल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई

कोंडागांव. कोंडागांव में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डिसमिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें ज्योतिस्मिता साहू, निवासी माकड़ी, द्वारा मोटेल के पास शासकीय आबादी मद की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। तहसीलदार रावटे ने जानकारी दी कि इस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से ज्योतिस्मिता साहू को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचित किया गया था,…

Read More