भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के परिसहाय (ए.डी.सी.) नरेन्द्र रावत (आई.पी.एस.) को शुक्रवार को लोक भवन में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह सांदीपनि सभागार के प्रथम तल पर आयोजित किया गया। राज्यपाल पटेल की ओर से प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर ने नरेन्द्र रावत को फल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने रावत के साथ कार्य करने के आत्मीय अनुभव साझा किए। उनके प्रशासनिक समन्वय, कार्यकुशलता, सहयोगात्मक और सहज व्यक्तित्व की प्रशंसा की।…
Read More
