आगरा उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। खंदारी कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का दोहरा तोहफा दिया। योगी सरकार ने जहां एक ओर 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' का भव्य शुभारंभ किया। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एक अहम एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए। इन दोनों ऐतिहासिक कदमों से शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य और स्वास्थ्य पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।…
Read MoreTag: featured
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कैच द रेन अभियान पर चर्चा के दौरान प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर में जलसंरक्षण के लिए हुए कार्यो का उल्लेख किया तथा राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लगभग 1500 तालाब बनाए गए है, नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश कि हर बूंद को सहेजने के अभियान को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने आस-पास तालाब, कुएं या…
Read Moreपीएम मोदी ने मांगे 15 अगस्त भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव
नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के लिए देशवासियों को विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी अपील की कि देशवासी इस साल भी 'हर घर तिरंगा' अभियान की भावना को बेमिसाल उत्साह और गर्व के साथ आगे बढ़ाएं। मन की बात में किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा, "कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में हुई सेप्टिक टैंक दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना की जवाबदेही तय कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण प्रकरण की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में लापरवाही करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को निलंबित किया जाये। विभागीय जाँच में दोषी पाये जाने वालों को बर्खास्त किया जायेगा। राज्य सरकार के लिये आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं…
Read Moreनिवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, नारी और किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य कर रही है। सबका कल्याण ही राज्य सरकार का उद्देश्य है। इसी भाव से राज्य में समान नागरिक संहिता 2026 पारित हुई है। माताओं-बहनों और बेटियों को समान अधिकार और सुरक्षा देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। किसान कल्याण, राज्य सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जा…
Read More‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का जिक्र गर्व का विषय: मुख्यमंत्री साय
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवा साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के साथ संवाद का एक ऐसा सशक्त मंच बन गया है, जो समाज के बीच हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। देशभर के लोगों को प्रत्येक माह…
Read Moreप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, परीक्षा सुधार और NEP पर होगी नजर
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। रविवार को उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार संभाला और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी की। जोशी को यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब देश में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा चल रही है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला।…
Read Moreदतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 14 अधिकारियों का किया तबादला
दतिया. दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक शामिल हैं। निष्पक्ष कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के उद्देश्य से कार्रवाई जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाकर जिले के विभिन्न थानों…
Read Moreमन की बात में पीएम मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा उपलब्धियां
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश अपने सशस्त्र बलों के साहस के साथ-साथ अपनी तकनीकी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने आईएनएस महेंद्रगिरी, पिनाका रॉकेट प्रणाली और कुशा मिसाइल का जिक्र कर भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने भारतीय नौसेना में आईएनएस महेंद्रगिरी के…
Read Moreराजगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने टोल प्लाजा के पास 17 मवेशियों को रौंदा; बैरिकेड्स लगाकर चालक पकड़ा
राजगढ़. शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित टोल प्लाजा के समीप रात करीब तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु से सरिया लेकर पंजाब जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस…
Read Moreधर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: जंतर-मंतर आंदोलन से बदली भाजपा की रणनीति की कहानी
नई दिल्ली कॉलेज की तख्तियों और लकड़ी की कुर्सियों पर आपने भी तीर की निशान वाला दिल और कई घिसे-पिटे संदेश पढ़े होंगे. उन्हीं में एक पंक्ति अक्सर दिखती थी- "आज (Today) एक उपहार है, इसलिए इसे प्रेजेंट (Present) कहते हैं." बीजेपी ने ऐसे किसी छोटे शहर के कॉलेज में पढ़ाई नहीं की. लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की राजनीतिक शिक्षा किसी छोटे शहर के कॉलेज की बेंचों पर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद की धूप, पसीने और कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली…
Read Moreभोपाल के कमाली माता मंदिर से रातों-रात हटाईं गईं मूर्तियां, सांसद नाराज; कलेक्टर ने बनाई जांच समिति
भोपाल. पुराने शहर के घोड़ानक्कास स्थित करीब 100 साल पुराने कमाली मंदिर को तोड़कर शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की बात पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सांसद आलोक शर्मा इसके विरोध में खड़े हो गए। शनिवार को सांसद के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर के पास पहुंचा। उन लोगों ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने उस कॉम्प्लेक्स के लिए प्रतिमाएं रातों-रात हटा दी थीं, जिसे भारी विरोध के बाद वापस स्थापित किया गया है। अब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर…
Read Moreईरान पर हमले रोकने का ट्रंप का आदेश, बातचीत से समाधान की कोशिश
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को ईरान में नए हमले न करने का निर्देश दिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को शीर्ष सलाहकारों और कैबिनेट सदस्यों के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने यह फैसला लिया। लगातार 13 दिनों तक ईरान पर सैन्य हमले कराने के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को नए हमलों पर रोक लगाने का निर्देश दिया। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि वे व्यापक युद्ध के बजाय ईरान के साथ बातचीत के जरिए एक समझदारी भरा समझौता चाहते…
Read Moreनेपाल में भारतीय नोटों पर राहत, अब 200 और 500 रुपये करेंसी की अनुमति
काठमांडू नेपाल ने भारतीय करेंसी के आने-जाने पर लगी पाबंदियों में ढील दी है। अब भारतीय और नेपाली नागरिक 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट अपने साथ ले जा सकते हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) के मुताबिक, इन नोटों को प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये की सीमा तक नेपाल में लाया या ले जाया जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नए नियमों के तहत दोनों देशों के नागरिक मौजूदा नियमों का पालन करते हुए मंजूर किए गए करेंसी नोट नेपाल…
Read More15 अगस्त से पहले BDA का खास ‘आवासीय मेला’, छोटे प्लॉट्स की कीमत में मिलेंगे बड़े भूखंड
भोपाल. भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) की विकास परियोजनाओं और संपत्ति विक्रय को गति देने के लिए संभागायुक्त व बीडीए अध्यक्ष कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों की बिक्री बढ़ाने के लिए 15 अगस्त से पहले विशेष आवासीय मेला आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ सकें। भोपाल विकास प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्याम…
Read More
