रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली के पाल्हीपुर गांव में मतदाता सूची के एसआईआर का कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान और उसके साथी पर एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और एक लेखपाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप है। इसके बाद सरकारी प्रपत्र फाड़ने और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित महिला बीएलओ आरती यादव और लेखपाल अविनाश भारती पाल्हीपुर गांव में एसआईआर का कार्य कर रहे थे।…
Read More
