बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल शहर वृत्त के पूर्व शहर संभाग अंतर्गत बाग फरहत अफजा ऐशबाग में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी के इंडस्ट्रियल गेट कार्यालय प्रबंधक संजय बारमासे ने बताया कि बाग फरहत अफजा निवासी श्रीमती शहजादी बी द्वारा विद्युत देयक बकाया 1 लाख 41 हजार 669 रुपए जमा नहीं किया जा रहा था। उन्होंने उक्त मकान सीमा बेगम को विक्रय कर दिया। सीमा बेगम को बताया गया कि आपके द्वारा क्रय किये गये…

Read More

सतना व्यापार मेले के वॉशरूम में युवती का वीडियो बनाकर पोस्ट, प्रबंधन ने FIR दर्ज कराई

सतना  सतना के बीटीआई ग्राउंड में चल रहे विंध्य व्यापार मेले की चकाचौंध के बीच एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। मेले के रामगढ़ सेक्शन में बने महिला बाथरूम में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मैनेजमेंट के हाथ-पांव फूले, देर रात पहुंची पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मेला प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन के लोग देर रात कोलगवां थाने पहुंचे और अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस…

Read More

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा खुलासा: संभल में 48 पर FIR, फर्जी दस्तावेज से वोटर बनने का आरोप

संभल  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से ठीक पहले संभल के गांव विलालपत से सामने आया फर्जी वोटर बनाने का मामला प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। फर्जी दस्तावेज और गलत आधार संशोधन के जरिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आरोप में 48 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई लेखपाल गुन्नू बाबू कीअसमोली थाने में दर्ज शिकायत पर की गई।  मामला तब उजागर हुआ, जब जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह हाल ही में गांव विलालपत पहुंचे। वे वहां एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण…

Read More

सिवनी में प्राचीन मंदिर के शेड को लेकर FIR, 16 वनकर्मियों पर कार्रवाई—अधिकारियों और हिंदू संगठन में बहस

सिवनी  सिवनी में 14 नवंबर को अतिक्रमण बताकर मंदिर का शेड तोड़ने का मामला वन विभाग के गले की फांस बन गया है। हिंदू संगठन का आरोप है कि कार्रवाई सिर्फ कुंठा निकालने के लिए की गई। विभाग के पास इसका कोई लिखित आदेश नहीं था।  बरघाट परियोजना मंडल के एसडीओ, रेंजर, नाकेदार समेत 16 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया है। शुक्रवार को बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरई वन डिपो के पास स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू परिषद…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उत्तर बस्तर कांकेर धान खरीदी कार्य को गंभीरता से नहीं लेने के कारण जिले की सहकारी समितियों के 02 प्रभारी प्रबंधक एवं 02 कम्प्यूटर ऑपरेटर और 01 धान खरीदी केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध थाना पखांजूर एवं थाना नरहरपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला कांकेर के निर्देश पर सहकारी निरीक्षकों एवं शाखा प्रबंधक द्वारा पुलिस थाना पखांजूर एवं नरहरपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपायुक्त सहकारिता जिला कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा…

Read More

राजस्थान में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले 8% बढ़े, अब ओवरस्पीडिंग पर भी होगी FIR

जयपुर राजस्थान में इस साल सितंबर तक ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाने) के मामलों में करीब 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक आंकड़ों से हुआ है। यह डेटा उस समय सामने आया है जब महज दो दिनों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 28 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 2024 में 40,715 मामले सामने आए थे, जिनमें ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए थे, जबकि 2025 में सितंबर तक यह…

Read More

सिराली में बिजली के तार चोरी करने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त के अंतर्गत ग्राम बड़झिरी में बिजली के तार चोरी करने वाले अज्ञात आरोपित के विरूद्ध थाना रहटगांव में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। सहायक प्रबंधक सिराली  योगेश कुमार गौर ने बताया कि सिराली वितरण केन्द्र के ग्राम बड़झिरी में 24 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 केवी पटाल्दा फीडर के 4 पोल के विद्युत लाइन से कीमत 53,434 रूपए के तार चोरी कर लिए गए थे। ग्रामीणों द्वारा 30 सितंबर को चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी द्वारा पंचनामा तैयार कर…

Read More

झांसी में दिग्विजय सिंह का बयान: हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी में गिरावट, RSS पर भी साधा निशाना

झांसी  झांसी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- RSS दंगे भड़काती है। यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है। इनके लोग दंगा कराते हैं। फिर इनकी ओर से बयान आता है कि यह हमारा मेम्बर नहीं। जब संस्था का रजिस्ट्रेशन ही नहीं तो मेम्बर कहां से होगा?  सरकार चाहे तो कभी दंगे न हों। दंगे सरकार और अफसरों की नीयत पर निर्भर हैं। इसे रोकने के लिए समय रहते कदम उठाएं। बरेली बवाल पर उन्होंने कहा कि तौकीर रजा जैसे लोग हिंदुओं में भी हैं। ऐसे लोग भाषण देकर लोगों…

Read More

अवैध कब्जा हटाने गई सरकारी टीम पर ही एफआईआर,लेखपालों और नायब तहसीलदारों ने FIR खत्म करने को लेकर दिया धरना

लखनऊ  सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर ही FIR लाद दी गई । सरकारी कर्मचारियों पर हुई एफआईआर के विरोध में नगर निगम मुख्यालय पर लेखपालों और नायब तहसीलदारों ने धरना दिया । मांग रखी गई है कि एफआईआर निरस्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि जब तक एफआईआर वापस नहीं होगी, तब तक सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई भी नहीं करेंगे। पूरा मामला 25 अगस्त को अर्जुनगंज क्षेत्र के मस्तेमऊ गांव में करीब डेढ़…

Read More

बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दतिया वृत अन्तर्गत बकाया राशि जमा नहीं करने तथा बिजली कर्मचारियों से मारपीट करने वाले चार आरोपितों के खिलाफ थाना जिगना जिला दतिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सहायक प्रबंधक विद्युत वितरण केन्द्र उदगवां वरूण वर्मा ने बताया कि ग्राम छता के हार में पम्प कनेक्शन की बकाया राशि जमा नहीं करने पर उदगवां में ट्रांसफार्मर उतार कर वितरण केंद्र पर ले जा रहे थे। उपभोक्ता भगवान सिंह यादव पर बकाया राशि 50 हजार से अधिक तथा उपभोक्ता श्रीमती प्रभा देवी यादव…

Read More

जाति छिपाई, आधार फर्जी बनाया! इटावा के कथावाचकों पर दर्ज हुआ मुकदमा

इटावा इटावा के कथावाचक अपमान केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इटावा पुलिस ने दोनों कथावाचकों के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने और जाति छुपाकर कथा करने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहायक संत सिंह यादव के खिलाफ ये मुकदमा इटावा के बकेवर थाने में दर्ज किया है। दरअसल, इटावा के बकेवर इलाके में स्थित दान्दरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान जाति छुपाने के मुद्दे पर 21 जून को दोनों कथावाचकों की पिटाई की गई…

Read More

अनूपपुर में पुलिस ने हॉस्टल में 25 से अधिक लड़कियों की पिटाई करने के आरोप में महिला सुप्रिटेंडेंट के खिलाफ मामला किया दर्ज

अनूपपुर अनूपपुर जिले में पुलिस ने सरकारी हॉस्टल में रहने वाली 25 से अधिक नाबालिग लड़कियों की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में महिला सुप्रिटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है.एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. कोतमा पुलिस थाने के प्रभारी सुंदरेश मरावी ने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के हवाले से कहा कि आरोपी ने रविवार रात यहां के एक सरकारी स्कूल की कक्षा 7 की सभी लड़कियों की हॉस्टल में कथित तौर पर पिटाई की. अधिकारी ने कहा…

Read More

छत्तीसगढ़-बीएसएनएल की निविदा में दिनेश इंजीनियरिंग ने लगाया फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, चिप्स ने दिए FIR के निर्देश

रायपुर। बीएसएनएल (BSNL) द्वारा जारी की गई निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स (छत्तीसगढ़ राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जांच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी…

Read More

छत्तीसगढ़-भिलाई में दो पुलिसकर्मियों पर होगी एफआईआर, प्रोफेसर पर हमले के आरोपी की पत्नी को 15 घंटे थाने में बैठाया

भिलाई। भिलाई के खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी के पक्ष में कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है। आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी के वकील ने पुरानी भिलाई के व्यवहार न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा कि आरोपी प्रोबिर शर्मा की पत्नी डॉक्टर पूर्णिमा शर्मा को पुरानी भिलाई पुलिस ने 15 घंटो तक बिना कारण के हिरासत में लेकर थाने में रखा गया था। थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच पर न्यायालय ने पुरानी भिलाई थाना…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 86 लाख रुपये हड़पे, 3 ठेकेदार समेत 6 पर FIR, 2 रोजगार सहायक बर्खास्त

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने के मामले में कोरबा जिले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की गई है, जिसमें तीन ठेकेदार, दो पूर्व रोजगार सहायक और एक पूर्व आवास मित्र शामिल है. कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के चलते पूर्व रोजगार सहायक प्रकाश चौहान और किरण महंत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. ठेकदार मेघनाथ विश्वकर्मा, राजाराम चौहान ग्राम सिमकेंदा, लखनलाल बैगा ग्राम श्यांग, रोजगार सहायक ग्राम श्यांग प्रकाश चौहान और ग्राम सोल्वा के किरण महंत, पूर्व…

Read More