CG News : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी परिसर में किया ज्ञान पथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण

    अजय शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 31 अगस्त, 2024   बिलासुपर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर दौरे पर हैं। बिलासपुर पहुंचने पर विमानतल में दोनों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु साय और राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ज्ञान पथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायकगण उपस्थित रहे।  

Read More