मैच फिक्सिंग में दोषी अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC का 8 साल का बैन

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने  भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने अखिलेश पर आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है. आईसीसी की एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता (Anti-Corruption Code) के तीन गंभीर उल्लंघनों का दोषी करार दिया. यह पूरा मामला 2025 अबू धाबी टी10 लीग से जुड़ा है. इस टूर्नामेंट के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आईसीसी को भ्रष्टाचार रोधी गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी. आईसीसी के मुताबिक बोडुगुम…

Read More