इंदौर: मुस्लिम बहुल इलाके में साइनबोर्ड बदलने पर नगर निगम के 2 कर्मचारी सस्पेंड, एक की छुट्टी

इंदौर इंदौर नगर निगम ने मुस्लिम बहुल इलाके में साइनबोर्ड बदलने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है और एक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा इस संबंध में पत्र लिखकर आरोप लगाने के बाद कि यह कार्रवाई की गई है। इंदौर नगर निगम ने शहर के एक मुस्लिम बहुल इलाके में सड़कों के बदले हुए नाम वाले साइनबोर्ड लगाने के आरोप में अपने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और एक अन्य की सेवाएं…

Read More

इंदौर नगर निगम की 7,500 सफाई मित्रों के लिए बड़ी घोषणा, हर महीने 1,000 रुपये अतिरिक्त स्वास्थ्य मद में दिए जाएंगे

 इंदौर  आठवें वर्ष इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बनाने वाले सफाईकर्मियों को वेतनवृद्धि का उपहार मिला है। स्वच्छता के लिए पसीना बहाने वाले सफाई मित्रों को हर माह एक हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। स्वच्छता की ट्राफी लेकर दिल्ली से इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह घोषणा की। नगर निगम इंदौर से जुड़े सभी 7500 सफाई कर्मियों को पुरस्कार के रूप में यह अतिरिक्त राशि वेतन के साथ दी जाएगी। स्वास्थ्य मद में राशि प्रदान की जाएगी ताकि शहर को साफ रखने वाले कर्मचारी स्वयं को स्वस्थ रखने के…

Read More

इंदौर नगर निगम शुरू करेगा ‘कैब सर्विस’, कम पैसों में कर सकेंगे यात्रा

इंदौर एमपी के इंदौर शहर में कई कंपनियां ऑनलाइन कैब और दोपहिया उपलब्ध करवाती हैं। इसी तर्ज पर अब नगर निगम एप बेस्ड कैब सर्विस शुरू करने जा रहा है। दावा है कि इससे किफायती दाम पर बेहतर सर्विस मिलेगी।  पहले चरण में शहर से मेट्रो तक पहुंचने और यहां से जाने के लिए इसे शुरू किया जाएगा। बाद में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा, लेकिन इसका संचालन शहरी सीमा में ही होगा। इसमें टैक्सी के साथ ई रिक्शा को भी शामिल करना प्रस्तावित है। तैयार हो रहा एप…

Read More

टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा इंदौर नगर निगम

 इंदौर  इंदौर में पानी का टैक्स (जल कर) न चुकाने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है। बकायादारों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी है। जलकर वसूली के लिए इंदौर नगर निगम प्रशासन 6 जनवरी से विशेष अभियान चलाएगा। लंबे समय से बिल न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 1.89 लाख नल कनेक्शन हैं। इनमें से 60 हजार नल कनेक्शन अनियमित हैं। नगर निगम को एक साल से पानी का टैक्स जमा नहीं किया। 60 हजार कनेक्शनधारियों पर करोड़ों रुपए बकाया हैं। वन…

Read More

इंदौर नगर निगम के एक करोड़ दस्तावेज करवाएगी डिजिटल, 2.30 करोड़ रुपये आएगा खर्च

इंदौर  इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह काम दिल्ली की एक कंपनी करेगी। नगर निगम इस काम के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करेगा। काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है। काम पूरा होने के बाद दस्तावेजों के लिए आमजन को नगर निगम के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एक क्लिक पर दस्तावेज सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम पिछले लंबे समय से दस्तावेजों को…

Read More

इंदौर नगर निगम ने पेड़ों की धूल साफ करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया, सड़कों पर रोज छिड़केगा परफ्यूम

इंदौर ठंड के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इंदौर नगर निगम ने नवाचार किया है। निगम ने अपनी वर्कशाप में छह गाड़ियां तैयार की हैं। इनकी मदद से रोजाना सुबह शहर में करीब 300 किमी क्षेत्र में पेड़ों पर जमी धूल पानी से साफ की जाएगी। पेड़ पौधों की सफाई के साथ-साथ सड़क पर परफ्यूम भी छोड़ा जाएगा। इससे हवा में उड़ने वाले धूल के कण तो बैठेंगे ही साथ ही मॉर्निंग वाक पर निकलने वालों को भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी। शहर के प्रदूषण स्तर…

Read More

ड्रेनेज घोटाला : घपला करने के लिए एक अधिकारी ने खुद की पोस्टिंग निचली पोस्ट पर कर ली

इंदौर घपला करने के लिए एक अधिकारी ने खुद की पोस्टिंग निचली पोस्ट पर कर ली। इसका ऑर्डर भी खुद ही निकाला। यह पूरा खेल इंदौर नगर निगम में हुए 150 करोड़ रुपए के ड्रेनेज घोटाले से जुड़ा है। करप्शन के इस केस में ऑडिट डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर अनिल गर्ग। 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी बिल जारी करने से पहले इन्होंने इनकी जांच नहीं की। इन पर 45 किमी की सड़कें और 500 चैंबर के बिल एक ही दिन में जारी करने के आरोप हैं। तीनों ने…

Read More

इंदौर नगर निगम ने बकायादारों के नाम चौराहों पर लिख दिए, आज कुर्की की कार्रवाई, शहर में हड़कंप

इंदौर  इंदौर नगर निगम को 933 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व वसूलना है। इसके लिए गुरुवार से निगम ने सख्ती की और 50 हजार से अ​धिक के बकायादारों के नाम होर्डिंग पर लिखकर चौराहों पर टांग दिए। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को शहर में घर-घर जाकर कुर्की की कार्रवाई भी होने वाली है।  नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हमने सख्ती की है। 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम…

Read More