मुंबई IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने लीग के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड ने घोषणा की है कि गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 26 अप्रैल और 21 मई को होने वाले दो मैचों के स्थान को बदल दिया गया है। IPL 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव नए शेड्यूल के अनुसार गुजरात टाइटंस और सुपर किंग्स के बीच पहले 26 अप्रैल को अहमदाबाद में खेला जाने वाला दोपहर का मैच अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. यह…
Read MoreTag: IPL 2026
आईपीएल में डबल हेडर का रोमांच, 4 बड़े मुकाबले तय
नई दिल्ली आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर से डबल हेडर का दौर शुरू होने जा रहा है। अब अगले दो ही दिन में चार मैच हो जाएंगे। खास बात ये है कि इस दौरान आरसीबी, मुंबई इंडियंस और सीएसके जैसी टीमें अपने अपने मैच के लिए मैदान में होगी। इस बीच इन मैचों का शेड्यूल क्या है, ये जान लीजिए और साथ ही इसका भी ध्यान रखिएगा कि मैच कितने बजे से शुरू होगा। शनिवार को दिन मे पंजाब और हैदराबाद के बीच मैच, शाम को…
Read Moreयशस्वी जायसवाल का धमाका, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दी करारी मात
गुवाहाटी आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरआर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पावरप्ले के लेकर क्या था राजस्थान रॉयल्स का प्लान? यशस्वी जायसवाल ने मैच के बाद कहा, 'पावरप्ले सिर्फ 3 ओवर का था, तो मैं सोच रहा था…
Read Moreनाम बड़े, परफॉर्मेंस जीरो! IPL के पहले हफ्ते में इन 5 स्टार खिलाड़ियों की हुई फजीहत
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का पहला हफ्ता रोमांच, करीबी मुकाबलों और कुछ चौंकाने वाले नतीजों से भरपूर रहा. जहां कुछ नए और अनजान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया. वहीं कुछ ऐसे नाम भी रहे, जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। हालांकि आईपीएल 2026 अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के चलते कुछ स्टार खिलाड़ी शुरुआती हफ्ते के 'फ्लॉप प्लेयर्स' की लिस्ट में शामिल हो गए. आइए जानते हैं ऐसे 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जिनका आगाज…
Read Moreउप्पल के मैदान पर ‘नवाबों’ की अग्निपरीक्षा, फॉर्म में लौटी हैदराबाद से पार पाना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हैदराबाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उप्पल के स्टेडियम में दोपहर के खेल में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है जिससे कि एलएसजी के लिए यह…
Read Moreइकाना में दिल्ली कैपिटल्स का पलटवार, समीर रिज़वी और स्टब्स की साझेदारी ने लखनऊ को दी 6 विकेट से मात
लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया था, जो नाकाफी साबित हुआ. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 26 रनों के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे और…
Read MoreIPL 2026: चहल की चालाकी, वैशाख की धार और कूपर कोनोली का तूफान, गुजरात को पंजाब किंग्स ने यूं ध्वस्त किया
न्यू चंडीगढ़ IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को गजब का रोमांच देखने को मिला. जहां जीत अंतत: पंजाब किंग्स को को मिली. मैच में एक स्थिति तो ऐसी लग रही थी कि गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स में पता नहीं कौन जीतेगा? लेकिन पंजाब के कूपर कोनोली अंत तक टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम ली। कुल मिलाकर पंजाब की जीत के सबसे बड़े हीरो कूपर कोनोली (Cooper Connolly) की शानदार नाबाद पारी (72, 44 गेंद, 5 चौके और…
Read Moreबांग्लादेश में आईपीएल 2026 के लाइव प्रसारण पर लगी रोक
दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त कर दिया है, जिससे 2026 सीजन का देश में टेलीकास्ट नामुमकिन हो गया है. ये फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में बांग्लादेश सरकार की ओर से रुख नरम होने के संकेत मिले थे. इस फैसले से बांग्लादेश के क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है, जहां आईपीएल की जबरदस्त लोकप्रियता है. दरअसल, बांग्लादेशी अधिकारियों ने आईपीएल…
Read Moreआईपीएल से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने आईपीएल से आखिरी समय पर नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि मौजूदा दो साल के बैन का नियम खिलाड़ियों को नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. गावस्कर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कई बड़े विदेशी खिलाड़ी वर्कलोड मैनेजमेंट या निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल से हट रहे हैं. इस मुद्दे पर विशेष रूप…
Read MoreIPL 2026: Bhuvneshwar Kumar के पास इतिहास रचने का मौका, 200 विकेट से बस दो कदम दूर
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला शाम में शुरू होगा। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में ही भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमारके पास इतिहास रचने का खास मौका होगा। भुवी अगर आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी के…
Read Moreआईपीएल 2026 में छाप छोड़कर टीम इंडिया में एंट्री बनाना चाहते हैं अंगकृष रघुवंशी
नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का कहना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन के आधार पर अपने खेल का आकलन करते हैं और इसके साथ ही वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अपने कौशल को बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे हैं। जिस टीम में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी तेजस्वी दहिया विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं, उसमें रघुवंशी का विकेट के पीछे का कौशल केकेआर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि उनकी…
Read MoreIPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI का अहम फैसला, जानें अब कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
बेंगलुरु भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के भव्य आगाज को लेकर एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। पिछले साल बेंगलुरु में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की दुखद घटना के कारण इस साल ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। इस दुर्घटना ने 11 लोगों की जान चली गई थी। जिसके कारण आरसीबी को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा था। पीड़ितों को श्रध्दांजली देने के लिए रद्द हुआ जश्न बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बातचीत में पुष्टि की…
Read Moreइस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच होंगे, हर टीम खेलेगी 16 मुकाबले, 28 मार्च से शुरू
मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन इस बार अब तक का सबसे बड़ा और विस्तारित संस्करण होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी। सीजन का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम और हैदराबाद की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती चरण में 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया…
Read MoreIndian Premier League 2026 में बिगड़ा खेल! विदेशी खिलाड़ियों ने बदल दिए टीमों के समीकरण
नई दिल्ली कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के चोटिल होने या देर से टीम में शामिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के आगामी सत्र में कुछ टीमों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अगर केवल चोट की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। उसके भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और…
Read Moreचुनाव तारीखों के ऐलान से IPL 2026 पर बढ़ी टेंशन, BCCI को बदलना पड़ सकता है शेड्यूल
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने केवल 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया था जिसमें कुल 20 मैचों की घोषणा की गई थी. लेकिन रविवार को जब चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है तो एक बार फिर इस आईपीएल शेड्यूल पर बहस छिड़ गई है. चर्चा है कि अब बीसीसीआई को फिर से इन जारी शेड्यूल में बदलाव…
Read More
