उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। भगवान महाकाल को केसर, चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। इसके बाद अन्नकूट लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। मंदिर में दीपपर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गर्भगृह की छत पर लगे चांदी के रुद्रयंत्र, रजत मंडित दीवार तथा चांदी द्वार की सफाई की जा रही है। मंदिर में आकर्षक विद्युत तथा पुष्प सज्जा भी होगी। महाकाल में दीपावली पर एक फुलझड़ी जलाकर निभाएंगे परंपरा ज्योतिर्लिंग महाकाल…
Read More
