मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में नरेला विधानसभा अंतर्गत शहीद भगत सिंह, स्वामी विवेकानन्द, सुभाष एवं सम्राट अशोक मंडल के पदाधिकारियों तथा नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंत्री  सारंग ने मंडल अंतर्गत सभी वार्डों में जलभराव, पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वच्छता तथा विद्युत आपूर्ति सहित नागरिकों से जुड़े सभी मूलभूत विषयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More