भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पुलिस, प्रशासन, शिक्षण संस्थाओं, अभिभावकों और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ युवा शक्ति का निर्माण संभव है। उन्होंने पुलिस द्वारा सहरिया, भारिया और बैगा बटालियन के निर्माण के प्रयासों को वंचित समाज के उत्थान प्रयासों में सराहनीय कदम बताया है। राज्यपाल पटेल पुलिस, नगर सेवा और नागरिक सुरक्षा के पदक प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कार्यक्रम को लोकभवन में रविवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति महोदय का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, राष्ट्रपति…
Read More
