टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब जीता

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी को 7-6 (0), 6-1 से हराया। इस जीत के साथ टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा 'सनशाइन डबल' पूरा करने वालीं साल 2019 के बाद पहली जोड़ी बन गई हैं। साल 2019 में यह खास उपलब्धि एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने हासिल की थी। टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी…

Read More

मियामी ओपन में कोको गॉफ का जलवा, बेनकिक को हराकर सेमीफाइनल में मुचोवा से भिड़ंत

मियामी कोको गॉफ ने पहली बार मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में बेलिंडा बेनकिक को हराया। दो घंटे 15 मिनट तक 3 सेट में चले इस मुकाबले को गॉफ ने 6-3, 1-6, 6-3 से जीता। गॉफ ने मुकाबले की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की, और आक्रामक तरीके से शुरू में ही मैच में नियंत्रण स्थापित कर लिया। उन्होंने शुरुआती स्टेज में सर्व तोड़ी और पहले सेट में अपने सभी आठ नेट पॉइंट जीत लिए। मजबूत सर्व और सटीक शॉट-मेकिंग के दम पर,…

Read More

फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर सबालेंका ने जीता 19वां टूर खिताब

मियामी   एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता, जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डालर की इनामी राशि अपने नाम की। मियामी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर जीती ट्रॉफी सबालेंका ने मैच प्वाइंट पर बैकहैंड पोसिंग शॉट मारा, जिसके बाद बेलारूसी…

Read More