हमीरपुर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। मेडिकल कॉलेज शिमला की लैब से प्राप्त हुई रिपोर्ट में मरीज में मंकी पॉक्स संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। संदेह के आधार पर इसे कुछ दिनों तक मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया था। बताया जा रहा है कि यह जून महीने में अमेरिका तथा…
Read More
