देर रात प्रशासनिक फेरबदल, एसपी ने बदले थानों के टीआई

नीमच   मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत नीमच केंट थाना और मनासा थाना के थाना प्रभारियों को आपस में बदला गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है।

Read More

नवरात्रि पर सख्त सुरक्षा घेरा: तरावली माता मंदिर में एसपी का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

बैरसिया  नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिला भोपाल (देहात) पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। थाना बैरसिया क्षेत्र के प्रसिद्ध तरावली माता मंदिर में 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रामशरण प्रजापति ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को…

Read More

धार एवं खंडवा जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

धार एवं खंडवा जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश 48 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार 1करोड़ 35लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त धार /खंडवा धार एवं खंडवा जिलों में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती की सनसनीखेज घटना का धार और खंडवा की संयुक्त पुलिस टीमों ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से पुलिस ने घटना…

Read More

दिल्ली में फर्जी मेडिकल वीजा पर रह रहे 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

 नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले की 'फॉरेनर सेल' ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो फर्जी मेडिकल वीजा के सहारे भारत में रह रहे थे और यहां से यूरोप जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक अपने भारतीय वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से इलाके में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार…

Read More

मोबाइल पर गाना बजाकर वर्दी पहने गार्ड से लगवाए ठुमके, फिर डंडों और बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

 सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फॉरेस्ट नर्सरी में तैनात फॉरेस्ट गार्ड के साथ कुछ स्थानीय युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसे सबके सामने नाचने के लिए भी मजबूर किया. इस पूरी घटना का वीडियो हमलावरों ने खुद रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला साथी के साथ नर्सरी में मौजूद था. इसी दौरान वहां स्थानीय लड़कों का एक गुट पहुंचा और विवाद…

Read More

फिरोजाबाद: होली पर हुड़दंगियों की निकली हेकड़ी, पुलिस ने थाने में बनाया ‘मुर्गा’

 फिरोजाबाद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में होली के पर्व पर हुड़दंग मचाने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. नशे की हालत में शोर मचाने और राहगीरों के साथ बदसलूकी करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इन युवकों को दबोचा. शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस इन आरोपियों को थाने ले आई. वहां पुलिसकर्मियों ने अनुशासन सिखाने के लिए हुड़दंगियों को परिसर में ही 'मुर्गा' बनने की सजा दी. इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।…

Read More

बिलासपुर में भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, महिला सिपाही से धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ी, सात आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपनिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस घटना में एक आरक्षक की वर्दी फाड़ दी गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। पुलिस ने मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। मारपीट की शिकायत पर गांव पहुंची थी पुलिस जानकारी के अनुसार बिल्हा पुलिस को होली के दिन सूचना मिली कि पेंडरवा…

Read More

हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक

हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक उमरिया  उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत 2 मार्च की शाम को लापता ग्राम झांपी निवासी एक 19 वर्षीय युवक का शव गांव से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अखड़ार के हनुमान तालाब में 5 मार्च की शाम 4 से 5 बजे के आसपास मिला है। दरअसल ग्राम झापी निवासी 19 वर्षीय युवक के परिजनों ने बताया कि 2 मार्च की शाम 7:00 के आसपास जमुना कोल पिता पंजू कोल को दो लड़के ग्राम बड़खेरा से…

Read More

क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी चला रही महिलाओं को नहीं रोक सकते?

  नई दिल्ली हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बाइक पर महिला राइडर देखकर उसे छोड़ देता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि क्या पुरुष पुलिसकर्मी किसी महिला राइडर को रोक सकते हैं या नहीं. इस सवाल पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि शाम को पुलिसकर्मी नहीं पकड़ सकते हैं तो कई लोगों का कहना है कि शराब वाला टेस्ट पुरुष पुलिसकर्मी…

Read More

होली पर हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस की तैयारी, ड्रोन निगरानी, 60 पॉइंट पर जिग-जैग बैरियर और एलआईयू अलर्ट

  मेरठ   होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों और जिग-जैग बैरियर लगाकर निगरानी की जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाई एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है।   पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि रंग लगाने के बहाने हुड़दंग पर पुलिस शांतिभंग में कार्रवाई करेगी। आरोपियों को एसीपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें पुलिस की रिपोर्ट पर जेल भी भेजा जाएगा। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि चेकिंग के नाम…

Read More

लखनऊ: पुलिस अधिकारियों ने गरीब बच्चों के साथ खेली होली, मासूमों को दिए उपहार

लखनऊ  इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने एक बार फिर एक बड़ी मिसाल कायम कर गरीब बेसहारा बच्चों के साथ मिलकर होली खेली और और मासूमों के हाथों से माथे पर तिलक लगाकर उनका हौसला अफजाई किया। बच्चों को मिठाई सहित उपहार भी दिए।   सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी, कल बंद रहेंगे  राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे (हाफ डे) तक , जबकि बुधवार को पूरी तरह से बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। वहीं, केजीएमयू में सामान्य दिनों की तरह…

Read More

900 पुलिस जवानों की तगड़ी घेराबंदी, होली पर 30 बाज पार्टियां करेंगी पेट्रोलिंग

भिलाई नगर. शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने के लिए लगभग 900 पुलिस और शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध के लिए 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है. वहीं जिले में 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध व फिक्स प्वाइंट बनाया गया है. साथ ही 25 स्थानों में नाकाबंदी पाइंट लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 2 को…

Read More

गाय को कुल्हाड़ी से मार घायल करने पर गुस्साए बजरंग दल वाले थाने मै की शिकायत

गाय को कुल्हाड़ी से मार घायल करने पर गुस्साए बजरंग दल वाले थाने मै की शिकायत चंदिया नगर में हाइवे मील के निकट अज्ञात लोगों द्वारा 3 गायों के साथ कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया था चोट इतनी गंभीर थी की दो गाय बहोत बुरी तरह से घायल हैं जिन्हें सूचना मिलने पर गऊ रक्षक एवं बजरंग दल के सदस्यों नें तत्काल ज़िला अस्पताल पशु चिकित्सालय ले जाकर गायों का ईलाज कराया और साथ ही चंदिया थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी एवं जिन…

Read More

मुरैना पुलिस ने ब्लैकमेलर यूट्यूबर सपन सिंह जादौन को गिरफ्तार, आरटीओ अर्चना परिहार की शिकायत पर कार्रवाई

मुरैना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से ब्लैकमेलिंग करके वसूली करने वाले एक यूट्यूबर को मुरैना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सपन सिंह जादौन नाम के युवक ने मुरैना की आरटीओ अर्चना परिहार से संबंधित खबरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके साथ ही मुरैना के ही सबलगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। दोनों से कर रहा था पैसे की मांग वहीं, यूट्यूबर सपन सिंह जादौन दोनों अधिकारियों से पैसे की मांग…

Read More

मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कोलकाता से दिल्ली और गुजरात होते हुए पहुंचे थे मुंबई

मुंबई   मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित यारी रोड इलाके में वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और पिछले कई वर्षों से मुंबई शहर में ठिकाना बनाए हुए थे। गिरफ्तार किए गए 25 लोगों में 21 ट्रांसजेंडर, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये सभी लोग देर रात यारी रोड स्थित एक दरगाह में एकत्रित होने…

Read More