पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुरैना में 6.2 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, ट्रक से भेजा जा रहा था दिल्ली

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल्ली जा रहे एक ट्रक से 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का कम से कम 30 क्विंटल गांजा जब्त किया गया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र से आ रहे वाहन को गुरुवार देर रात मुरैना के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवितापुर के पास रोका गया। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत 6.2 करोड़ रुपये उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली…

Read More

MP पुलिस महू हिंसा के बाद अलर्ट पर, राजधानी में निकाला फ्लैग मार्च, होली पर पूरे शहर में 1000 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात

 भोपाल इंदौर के महू कस्बे में हुई हिंसा के बाद मध्यप्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है. खासकर राजधानी भोपाल में आगामी होली के त्योहार और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल है.   मंगलवार को भोपाल पुलिस ने पुराने शहर में लंबा फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें मोती मस्जिद, सदर मंजिल, काजी कैंप समेत 25 से ज्यादा…

Read More

देवास :युवकों का मुंडन कर जुलूस निकालने का गरमाया मामला, विधायक ने एसपी से की मुलाकात

देवास भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी में हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ देवास पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. पुलिस ने हुड़दंगियों का मुंडन करवाया और फिर जुलूस निकाला. इसके चलते युवक अपना मुंह छिपाते नजर आए. ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद रविवार रात देवास शहर के एबी रोड़ स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जीत की खुशी में उत्साहित लोग बम-पटाखे फोड़ने लगे. इससे राहगीर और वाहन चालक घबरा गए. कई वाहन चालक बड़ी मुश्किल…

Read More

महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर देर रात पथराकी गई,NSA के तहत केस दर्ज

 महू दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया। महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर रविवार देर रात पथराव और आगजनी की गई। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने जीत के जश्न में नफरत घोलने वालों पर ऐक्शन तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा…

Read More

हरेंद्र मौर्य की मौत मामले में नया मोड़ : पत्नी ने पकड़े पैर तो बेटी ने हाथ… पिता को पीटा था बुरी तरह, ‘सुसाइड केस’ में नया मोड़

मुरैना मुरैना में रहने वाले हरेंद्र मौर्य ने बीते शनिवार की रात अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. दरअसल, वायरल वीडियो में शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले हरेंद्र मौर्य को उनकी पत्नी और बेटियां बेरहमी से डंडे से पीटती दिख रही हैं. हरेंद्र…

Read More

प्रदेश में वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाने वालों की खैर नहीं, पुलिस कसेगी शिकंजा

भोपाल मध्य प्रदेश में निजी वाहनों पर लाल, पीली, नीली फ्लैश लाइट, हूटर और VIP स्टीकर लगाकर रौब झाड़ने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर सहित सभी जिलों के SP को निर्देश जारी किए हैं. 1 मार्च से 15 मार्च तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. यह कदम अनधिकृत वाहनों की बढ़ती संख्या और अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है.…

Read More

महाकुंभ में 15 देशों, 20 राज्यों के बिछड़ों को यूपी के जवानों ने अपनों से मिलवाया

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां एक ओर आस्था का महासमुद्र उमड़ा, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने सेवा, सुरक्षा और ईमानदारी की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाने का कार्य किया। जवानों ने न केवल लाखों रुपए की नकदी, आईफोन, गहने और अन्य कीमती सामान खोने वालों को वापस लौटाया, बल्कि बीमारों को तत्काल चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई।…

Read More

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने रतलाम पुलिस नाइट विजन ड्रोन का सहारा ले रही

रतलाम  एमपी के रतलाम-झाबुआ क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगातार पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए अब रतलाम पुलिस नाइट विजन ड्रोन का सहारा ले रही है. 8 लेन पर पत्थरबाजी कर भाग जाने वाले बदमाशों को अब नाइट विजन ड्रोन की मदद से ट्रैक किया जा सकेगा और धरपकड़ भी की जाएगी. इससे पूर्व पुलिस ने इन क्षेत्रों में कैंप लगाकर और रेंडम पेट्रोलिंग कर स्थानीय ग्रामीणों से पत्थरबाजी रुकवाने में मदद करने की अपील भी की थी. जिसका कुछ असर भी देखने को मिला…

Read More

जम्मू से अगवा दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलूदा से सुरक्षित बरामद किया

 बलूदा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एसएचओ जानीपुर ने अपनी टीम के साथ दो नाबालिग लड़कियों को सफलतापूर्वक बरामद किया है जिनका अपहरण कर लिया गया था। इन लड़कियों को अब सुरक्षित रूप से उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।  दोनों लड़कियों के अपहरण केस में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो लोगों का नाम सामने आया है. उनकी पहचान शिव दास और मनोज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर…

Read More

साधु बनकर प्रयागराज कुंभ में रह रहा था 10 हजार का इनामी, पुलिस ने भी हुलिया बदलकर पकड़ा

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (देहात) की पुलिस ने एक लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को फ़िल्मी अंदाज़ में प्रयागराज कुंभ से गिरफ्तार किया. आरोपी कुंभ में साधु का भेष बनाकर घूम रहा था और पुलिस को भी साधु का भेष बनाकर ही पूरे अंडरकवर ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ा. दरअसल, 31 जनवरी को सूखीसेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया. जांच में मालूम हुआ कि युवती की आत्महत्या में नीतेश कुमार दुबे नाम का युवक ही आरोपी है. इसके आधार…

Read More

पुलिस ने शिवाय के घायल अपहरणकर्ता राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

ग्वालियर.  मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 13 फरवरी को एक बिजनेसमैन के बेटे शिवाय को किडनैप कर लिया गया था. अब इस मामले में मुरैना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस 2 आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही. अपहरण की साजिश में शामिल राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर को पैर में गोली लगी है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी माता बसैया इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम भी एक्टिव हो…

Read More

महाराष्ट्र में बंधक बनाए 17 मजदूरों को बुरहानपुर पुलिस ने मुक्त कराया

 बुरहानपुर रहानपुर के बंभाड़ा गांव से मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए 17 लोगों को बंधक बना लिया गया था। एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर शाहपुर थाना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन सभी को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने उस्मानाबाद के कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी को मुक्त कराया। बचाव अभियान में एएसआई महेंद्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक शहाबुद्दीन के अलावा जन साहब संस्था के लीगल को-ऑर्डिनेटर सीएस परमार,…

Read More

गुजरात के बनासकांठा में देनी पड़ी दलित दूल्हे को सुरक्षा, 145 पुलिसवाले रहे तैनात

अहमदाबाद  गुजरात के बनासकांठा जिले में दलित वकील मुकेश परेचा ने घोड़ी पर बैठकर अपनी शादी की बारात निकाली। इलाके में किसी दलित परिवार में घुड़चढ़ी का यह पहला मौका था। इस बारात की सुरक्षा के लिए 145 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बाद में वडगाम के विधायक जिग्नेश मेवाणी के साथ पुलिस अफसरों ने दूल्हे की गाड़ी ड्राइव की। हालांकि घोड़ी के उतरकर कार पर चढ़ने के दौरान किसी ने उनकी कार पर पत्थर फेंका। दूल्हे परेचा ने कहा कि वह एक-दो दिन में इसकी शिकायत देंगे। शादी में घुड़चढ़ी के…

Read More

पुलिस मुख्यालय में मेडिकल बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा, तीन पुलिसकर्मियों ने निकाले 76 लाख रुपए

भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर 76 लाख रुपए के फर्जी मेडिकल बिल भुगतान का आरोप लगा है। ये तीनों में एक सूबेदार, एक सब-इंस्पेक्टर और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर है। सभी लेखा शाखा में काम करते थे। इन्होंने वित्तीय वर्ष 2022, 2023 और 2024 में खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को बीमार बताकर यह धोखाधड़ी की। संचालक ट्रेजरी की ओर से भेजे गए एक पत्र के बाद इस घोटाले का खुलासा हुआ, जिसमें इनके खातों में असामान्य रूप से उच्च भुगतान की ओर इशारा किया गया…

Read More

कर्नाटक के कॉफी बागान से मुक्त कराए गए अशोकनगर के 12 मजदूर, ठेकेदार को भेजा जेल

 अशोकनगर कर्नाटक के कॉफी बागान में बंधक बनाकर रखे गए मध्यप्रदेश के 12 मजदूरों को पुलिस ने मुक्त करवा लिया है. सभी मजदूर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से कॉफी बागान में काम करने गए थे. दरअसल, अशोकनगर एसपी विनीत जैन को 30 जनवरी को मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में गई थी. टीम के सदस्यों ने सबसे पहले कॉफी बागान में बंधक बनाए गए मजदूरों को ढूंढा. अशोकनगर थाने के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मजदूरों के स्थान का…

Read More