बाराबंकी में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

बाराबंकी यूपी के बाराबंकी जिले में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए. वहीं, दो को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. इस तरह कुल 5 बदमाश पकड़े गए हैं. घटना जिले के अलग-अलग थानों की है. फिलहाल, घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.    आपको बता दें कि पहली पुलिस मुठभेड़ में कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले…

Read More

पत्नी ने 30 साल बाद दर्ज करवाया दहेज प्रताड़ना का केस, पति ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने मर्ग कायम किया

भोपाल  शादी के 30 साल बाद एक पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने पहुंची तो दुखी पति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अवधपुरी में रहने वाली पत्नी ने 26 जनवरी को महिला थाने में पति के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। चार दिन तक सदमे में रहने के बाद पति ने शुक्रवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसका बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा। कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू…

Read More

मप्र में 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ, 7500 सिपाहियों, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पद शामिल

भोपाल मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार खत्म हुआ। सरकार ने 8500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इसमें 7500 सिपाही (Constable), 500 सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) और 500 ऑफिस स्टाफ (Office Staff) शामिल हैं। मध्यप्रदेश में 8 साल बाद एसआई पदों पर भर्ती होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) ने गृह विभाग (Home Department) को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। सिपाही के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू प्रदेश में 18,000 सिपाही पद रिक्त हैं। इनमें से 7500 पदों पर भर्ती को प्राथमिकता…

Read More

मोस्ट वांटेड सलमान लाला दुबई में परिवार के साथ फरारी काट रहा था, एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

उज्जैन मोस्ट वांटेड मादक पदार्थ का तस्कर सलमान पिता शैरूलाला को पुलिस ने चंबल नदी के पुलिया ग्राम बनावाड़ा से गिरफ्तार किया। वह उज्जैन पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। सलमान फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से पत्नी बच्चों को लेकर दुबई फरार हो गया था। वीजा की अवधि खत्म होने पर वह नेपाल के रास्ते इंडिया और फिर नागदा पहुंचा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया सलमान पिता शैरूलाल निवासी राजीव नगर नागदा कुख्यात अपराधी है। वह 25.83 ग्राम…

Read More

जयपुर में पुलिस ने 500 से ज्यादा रोहिग्यां- बांग्लादेशी हिरासत में, राजस्थान पुलिस का यह एक्शन हड़कंप मचाने वाला

जयपुर  राजधानी जयपुर में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे हार्डकोर अपराधियों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान राजधानी के सभी पुलिस थानों संयुक्त रूप इस बड़े मिशन को अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस ने 500 से अधिक बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। राजधानी में अवैध रूप से शरणार्थी बन रह रहे थे अपराधी राजधानी में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अभियान चलाया…

Read More

सतना पुलिस की कार्रवाई, दो पशु तस्कर हिरासत में, मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त

सतना  मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती के इन घटनाओं के कारण आम जनता घर के बाहर निकलने से कतराती है। भरे बाजार में भी खुद को लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ऐसी आपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी रोकथाम के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका एक ताजा…

Read More

उज्जैन में झंडा नहीं फहराने पर प्रिंसिपल गिरफ्तार, अभिभावकों ने पुलिस में की थी शिकायत

उज्जैन  गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के पास अमला गांव के एक मिशनरी स्कूल में तिरंगा न फहराने पर स्कूल के प्रिंसिपल को जेल भेज दिया गया। मामला 26 जनवरी का है। अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल में न तो झंडा फहराया गया और न ही बच्चों को मिठाई बांटी गई। स्कूल में ताला भी लगा रहा। इससे अभिभावकों में काफी गुस्सा था। मिशनरी स्कूल का है मामला 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के…

Read More

बदायूं : तीसरी बार प्रेमी के साथ भागी दो बच्‍चों की मां, घर से ले गई लाखों की नगदी और जेवरात

बदायूं  बदायूं में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की जिद पर अड़ी है। उसका प्रेमी भी इससे पहले इसी तरह दो शादियां कर चुका है। यह महिला इसकी तीसरी प्रेमिका है। जनवरी के शुरू में बदायूं जिले की कोतवाली बिसौली क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला और दो बच्चों की मां तीसरी बार अपने प्रेमी के साथ लाखों रुपए और जेवरात लेकर फुर्र हो गई। मामला जब कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस भी हैरान रह गई। महिला एक बेटे और एक बेटी की…

Read More

जबलपुर के पाटन में पुरानी रंजिश में चार लोगों की हत्या की, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर में जुआ और शराब की वजह से टिमरी गांव के दो परिवार में विवाद हो गया. इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की हत्या कर दी. पीड़ित परिवार के परिजन का कहना है कि, ''परिवार के 12 लड़कों ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है. उन्होंने दो माह पहले ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इस वजह से आज उनके परिवार के बच्चों की जान चली गई.'' जबलपुर जिला मुख्यालय से…

Read More

छत्तीसगढ़-22 पुलिस अफसरों को मिलेगा मेडल, एक को राष्ट्रपति पदक

रायपुर. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा भारत सरकार ने की है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से इंस्पेक्टर महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा 11 अधिकारियों को वीरता पदक और 10 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल दिए जाएंगे. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से इंस्पेक्टर महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़…

Read More

यूपी एटीएस का सुल्तानपुर में बड़ा एक्शन, पंजाब का संदिग्ध अरेस्ट, DGP ने दिया बड़ा आदेश

सुल्तानपुर  गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उत्तर प्रदेश एटीएस ने सुल्तानपुर में छिपकर रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मान है, जो मूल रूप से पंजाब के अर्नीवाला शेख सुभान का निवासी है। मान ने अपना हुलिया बदलकर सुल्तानपुर के तौकलपुर नगरा कादीपुर इलाके में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान छुपा रखी थी। खालिस्तानी ग्रुप की ओर से महाकुंभ में खलल डालने की धमकी के बाद यूपी एटीएस ने संदिग्धों पर नजरें तेज कर दी हैं। एडीजी यूपी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने बताया…

Read More

अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप सहित ,बोलेरो एवं 61000 रुपए नगद व 04 आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध नशीली कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त की गई, जिसमें 151 नग कफ सीरप शीशी कीमती 75, 500  रूपये, बोलेरो गाड़ी एवं 61,000 रुपए नगद के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।          कोतवाली…

Read More

कोतवाली पुलिस के खिलाफ ज्वेलर्स एसोसिएशन का हल्ला बोल, तुलसी मार्ग पर बैठ रास्ता किया जाम

सिंगरौली कोतवाली थाना प्रभारी के लचर कार्याप्रणाली की वजह से मातहत पुलिस कर्मीयो द्वारा नियम क़ानून को ताक पर रख कर सर्राफा व्यवसाइयो के ऊपर किये जा रहे  हिटलरी पुलिसिया कार्यवाही से परेशान मुख्यालय के ज्वेलर्स संघ  पुलिस के खिलाफ मुखर हो गये. गत दिवस तड़के 4 बजे व रात्रि 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नौगई व गनियारी से दो सर्राफा व्यवसाइयो को उनके घर से उठाने व गृहणियों के साथ किये गये अभद्रता को लेकर सिंगरौली सर्राफा संघ के तत्वाधान मे आज वैढन मुख्यालय के सभी सर्राफा व्यवसायी…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत उमरिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत उमरिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान यातायात नियमों का पालन न करने बाले वाहन चालको के विरूद्ध की जा रहीं है चालानी कार्यवाहीं     अधिक सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, अवैध हूटर लगाना, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, अमानक/मोडीफाइड सायलेंसर जैसे विभिन्न शीर्षो पर की जा रही चालानी कार्यवाही     सार्वजनिक स्थानो पर पोस्टर/बैनर लगाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जा रहा जागरूक  उमरिया     आमजन की सुरक्षा एवं यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने की उद्देश्य से दिनांक…

Read More

शिवपुरी के चार आदिवासी युवकों को गुजरात से बंधुआ मजदूरी से कराया मुक्त

शिवपुरी सहरिया क्रांति और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से हिम्मतनगर स्थित अमरों कंपनी में बंधक बनाए गए चार आदिवासी मजदूरों को सकुशल मुक्त कराया गया और उन्हें उनके घर बड़ावड़ी, थाना सुरवाया, शिवपुरी लाया गया। इनमें तीन नाबालिग और एक युवक शामिल है। बंधक बनाए गए आदिवासी युवकों के घर लौटने पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और सभी भावुक हो उठे। इस दौरान परिजनों ने फूल-मालाओं से चारों युवकों का स्वागत किया। परिजन उन्हें देखकर भावुक हो गए, वहीं गांव के लोग भी इसे देखकर भावुक…

Read More