बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि कर्मचारियों ने अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की कार को कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के सामने रोक लिया. उन्होंने बकाया किश्त जमा कराने का दबाव बनाया और वाहन को क्रेन से उठाकर ले जाने की कोशिश की. महिला का आरोप है कि किश्त जमा होने के बावजूद अतिरिक्त पैसे मांगे गए. इसके बाद महिला ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन घटना के…

Read More

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने व्यवस्था की संवेदनशीलता और जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर सीमा से लगे एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड की ब्रजपुरी कॉलोनी में सड़क की बदहाली एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ गई। समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण 22 वर्षीय ममता कुशवाहा और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। यह केवल एक परिवार का दुख…

Read More

रीवा अस्पताल में गर्भवती की दर्दनाक मौत, परिजन बोले- दो दिन तक इलाज नहीं हुआ

रीवा संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। सतना से रेफर होकर आई दीपा गुप्ता पत्नी राजकुमार गुप्ता 36 वर्ष के परिजनों ने डॉक्टरों पर दो दिनों तक इलाज न करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। गत शनिवार को घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है…

Read More

मानवता शर्मसार: हरिद्वार अस्पताल में गर्भवती महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

हरिद्वार/देहरादूुन हरिद्वार के एक अस्पताल में मानवता शर्मसार हो गई। जिले के महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को स्टाफ ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते प्रसूता को अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला फर्श पर दर्द से कराहते हुए नजर आ रही है। महिला द्वारा फर्श पर बच्ची को जन्म देने के मामले का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, महिला आर्थिक रूप से कमजोर परिवार…

Read More