भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर प्रदेश की जेलों में निरुद्ध कुल 124 पात्र बंदियों को सजा में छूट/विशेष परिहार का लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्वाधीनता दिवस पर 118 आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को समय पूर्व रिहाई तथा 6 अन्य पात्र बंदियों को विशेष परिहार का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र बंदियों की…
Read More
