उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 09 अगस्त, 2024 छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश भारतीय जनता पार्टी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया में अपनी DP और प्रोफाइल पिक्चर ‘तिरंगा’ रखने की अपील सभी से की है। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगा रखा है। सोशल मीडिया साइट ‘X’ में अपनी प्रोफाइल पिक बदलने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा है : सभी प्रदेशवासियों को नमस्कार, आज 9…
Read MoreTag: RAIPUR
Chhattisgarh : इस दिन पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित, बेचते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 09 अगस्त, 2024 पूरे प्रदेश में 15 अगस्त दिन (गुरुवार) को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिंदुओं पर शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 16 (16.1) के अनुसार ’’स्वंतत्रता दिवस’’ दिनांक 15 अगस्त 2024 (गुरुवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा…
Read MoreCG सीएम विष्णु देव साय ने श्रम विभाग के तहत चेक सौंपे, 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों के मिले चेक
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 08 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि के चेक सौंपे। ज्ञात हो कि आज की मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रम…
Read MoreChhattisgarh : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद अपने निवास पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक…
Read Moreमुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल, जीवन स्तर में हो रहा है सुधार
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी निर्णयों से आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी करने में आसानी हो रही हैं। प्रदेश के किसान खुशहाल हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और प्रदेश में धान की अच्छी फसल होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जाती है। खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की…
Read MoreCM विष्णु ने की सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात, भेंट की बेलमेटल की नंदी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, राजनांदगांव, 06 अगस्त, 2024 राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह…
Read MoreChhattisgarh : राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 20 जुलाई, 2024 उप मुख्यमंत्री अरुण शाह आज राजनांदगांव में विभिन्न विकास का भूमि पूजन करेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे रायपुर से सड़क मार्ग के द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए पुनः प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
Read MoreChhattisgarh : मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी विधायक दल की बैठक संपन्न, बैठक में बनी ये रणनीति
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 19 जुलाई, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी माजूद रहे। बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, “आगामी विधानसभा सत्र की कार्ययोजना को लेकर विधायक साथियों से सार्थक चर्चा हुई।” बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय सहित मंत्रीमंडल के विधायकगण मौजूद रहे।
Read MoreHealth Alert : सरायपाली और बसना में कल सुप्रसिद्ध डॉक्टर पंकज द्विवेदी रहेंगे मौजूद, मरीजों के स्वास्थ्य का करेंगे परीक्षण, जानें कैसे आप भी मिल पाएंगे डॉक्टर पंकज से…?
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 19 जुलाई, 2024 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित और मरीजों की पहली पसंद HORIZON हॉस्पिटल के मशहूर आर्थोपेडिक, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर पंकज द्विवेदी कल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मूलचंद सुनील कुमार मेडिकल स्टोर, पदमपुर रोड, सरायपाली में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे सभी मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी चेकअप करेंगे और जरूरी स्वास्थ्य सलाह भी देंगे। वहीं दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक श्री लक्ष्मी मेडिकोज, मेन रोड बसना में मरीजों के…
Read Moreडॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले- “छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नद्रष्टा थे डॉ. खूबचंद बघेल”
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 19 जुलाई 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. खूबचंद बघेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे। एक अच्छे डॉक्टर और…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय की लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण मुलाक़ात, सीएम ने की प्रदेश की इन प्रमुखों मुद्दों पर चर्चा
नेशनल डेस्क , न्यूज राइटर, 18 जुलाई, 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाक़ात की। संसद भवन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने लोक…
Read MoreCG Breaking : मोहर्रम के दावत के लिए गौवंश को मारकर 100 किलो मांश का बटवारा करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उर्वशी मिश्रा, बलरामपुर/रायपुर, 17 जुलाई, 2024 बलरामपुर में कुछ लोगों ने गाय की हत्या कर दी। इसके बाद मांस का भी आपस में बंटवारा कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मोहर्रम की दावत के लिए ऐसा किया। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से गौ मांस और हथियार बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि, ग्राम महुआडीह निवासी मोहसिम अंसारी अपने साथी पुराना बजारपारा निवासी अफरोज अंसारी के साथ गाय को मारने चलगली जंगल ले गया है।…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा : केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की मुलाकात, प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलों में ईएसआईसी अस्पताल और भारतीय खेल प्राधिकरण के नए सेंटर खोले जाने की दिशा में चर्चा की। बनी सहमति के आधार पर राज्य सरकार जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
Read Moreडिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में जलस्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू
नेहा शर्मा, कबीरधाम/रायपुर, 17 जुलाई, 2024 कबीरधाम जिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सभी सार्वजनिक और निजी जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। जिले के सभी सार्वजनिक एवं निजी जल स्त्रोतों की स्वच्छता के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पीएचई विभाग इस कार्य मे लग गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जिले के विकासखण्डों में कुल 13,538 जल स्त्रोतों, जिसमें कुएं, हैण्डपंप, सोलर पंप आदि शामिल…
Read Moreफिर गूंजा वसुधैव कुटुम्बकम्…X पर बना एक नया रिकॉर्ड..100 मिलियन पार, मोदी का परिवार..CM साय बोले -“वसुधैव कुटुम्बकम्”
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 जुलाई 2024 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने…
Read More
