लखनऊ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए लंबा संघर्ष किया और धारा 370 के विरोध में अपने प्राणों का बलिदान किया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की आर्थिक और वैश्विक हैसियत अभूतपूर्व स्तर पर…
Read MoreTag: Rajnath Singh
सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं पीएम मोदीः रक्षा मंत्री
लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दशक में देश जिन मंत्रों के साथ आगे बढ़ा है, उनमें ‘अपने महापुरुषों-विरासत पर गौरव की अनुभूति करना, उनका सम्मान व संरक्षण करना’ भी है जिसे पीएम मोदी ने दिया है। इस सोच से प्रभावित होकर राष्ट्र प्रेरणा स्थल में भारत के तीन ऐसे महापुरुषों (पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी) की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो प्रेरणा के मूर्त स्वरूप हैं। इन्होंने आजाद भारत को सम्मान, स्वाभिमान व नई पहचान दिलाने का कार्य…
Read Moreरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा—चालू वित्त वर्ष में रक्षा उत्पादन का लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपए
नई दिल्ली वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक 1.54 लाख करोड़ रुपए का रक्षा उत्पादन किया गया है। वहीं भारत का चालू वित्त वर्ष में रक्षा उत्पादन को 1.75 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार के मुताबिक वह यह लक्ष्य हासिल करने की राह पर है। इसके साथ ही सरकार ने 2029 तक रक्षा उत्पादन को 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इससे देश स्वयं को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित कर सकेगा। केंद्र सरकार के…
Read MoreBJP को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने बताया— बिहार चुनाव के बाद होगा ऐलान
नई दिल्ली बिहार चुनाव में सीएम फेस को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजनीति की हवा अचानक साफ होती दिख रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. एनडीए दो-तिहाई बहुमत पाने का दावा भी उन्हीं के सुर में गूंजा, जिससे सियासी गलियारों में नई हलचल फैल गई है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। दो चरणों में हो रहे इस चुनाव में महागठबंधन सत्ता में वापसी का सपना देख रहा है, जबकि एनडीए अपने…
Read Moreरूस से और S-400 मिसाइलें खरीदने का प्लान, 50,000 करोड़ रुपये के हथियार निर्यात का लक्ष्य: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और आने वाले समय में रूस से और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा. इसी साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 डिफेंस सिस्टम ने अपनी ताकत दिखाई थी. इस डिफेंस सिस्टम के बदले भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र में सैकड़ों किमी भीतर जाकर उसके लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. एस-400 की इस सफलता के बाद से इस डिफेंस सिस्टम की दुनिया में चर्चा होने लगी. भारत ने 2018 में रूस…
Read Moreपाकिस्तान के लिए चेतावनी: ब्रह्मोस की रेंज में हर इंच, राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य ताकत अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां विजय एक आदत बन गई है। राजनाथ ने लखनऊ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि विजय अब हमारे लिए छोटी घटना नहीं है। विजय हमारी आदत बन चुकी है।' भारतीय सशस्त्र बलों की सटीकता और तत्परता की प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के…
Read Moreराजनाथ सिंह ने सीएम योगी की दूरदर्शिता और विकासशील नेतृत्व को सराहा
विगत 8 वर्षों में किए गए कार्यों से यूपी ने दिखाया कि वो देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर हैः रक्षा मंत्री प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सुधार और निवेशकों का विश्वास लौटाने के लिए सीएम योगी की थपथपाई पीठ लखनऊ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइलों के प्रथम बैच के फ्लैग ऑफ और पीटीसी इंडस्ट्रीज के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अपने वक्तव्य में राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और विकासशील…
Read Moreबिलासपुर एयरपोर्ट का विस्तार तय? CM साय और केंद्रीय राज्य मंत्री ने राजनाथ सिंह से की चर्चा
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाठा (बिलासपुर) के विस्तारीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू भी शामिल रहे. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने रक्षा मंत्रालय के अधीन लगभग 100 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया, जिससे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की दिशा में निर्णायक प्रगति…
Read Moreकोस्टगार्ड की बड़ी कार्रवाई: 1638 जहाज पकड़े, 38 हजार करोड़ के ड्रग्स जब्त – राजनाथ सिंह
नई दिल्ली नई दिल्ली के तटरक्षक मुख्यालय में भारतीय तटरक्षक (ICG) की 42वीं कमांडर्स कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. यह तीन दिनों का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक चलेगा. यह सालाना बड़ा मंच है, जहां ICG के वरिष्ठ अधिकारी रणनीति, संचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं. बदलते भू-राजनीतिक हालात और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह कॉन्फ्रेंस बहुत महत्वपूर्ण है. रक्षा मंत्री का संबोधन: हिंद महासागर का महत्व रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने डायरेक्टर जनरल परमेश शिवमणि और अन्य वरिष्ठ कमांडरों से…
Read Moreराजनाथ सिंह का बड़ा बयान: टैरिफ विवाद पर कहा- राजनीति में न स्थायी दोस्त, न दुश्मन
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि डिफेंस सेक्टर में भारत के लिए आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है और इसके लिए देश किसी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा, 'कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, केवल हित स्थायी होते हैं। वैश्विक स्तर पर अभी व्यापार के लिए युद्ध जैसी स्थिति है।' उन्होंने…
Read More2027 तक हर सैनिक होगा ड्रोन टेक्नोलॉजी में माहिर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इंदौर आत्मनिर्भर भारत ने स्वदेशी प्लेटफार्म पर तेजस, एडवांस आर्टलरी गन सिस्टम, आकाश मिसाइल तैयार किए हैं। यह दूसरे देशों को संदेश है कि भारत में भी विश्वस्तरीय हथियार तैयार हो रहे है। अब हम पांचवी पीढ़ी का फाइटर एयरक्राफ्ट बना रहे हैं और हमारे कदम जेट इंजन के निर्माण की ओर भी बढ़ रहे है। वर्ष 2024 तक हमारा रक्षा उत्पादन 46 हजार 425 करोड़ था। अब यह बढ़कर 1.5 लाख करोड़ करोड़ हो गया है। इसमें 33 हजार करोड़ प्रायवेट सेक्टर का योगदान है। एयर डिफेंस वेपन सिस्टम…
Read Moreराजनाथ सिंह ने कहा- हमें किसी की जमीन नहीं चाहिए लेकिन अपनी जमीन की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार
महू रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हमें किसी की जमीन नहीं चाहिए लेकिन अपनी जमीन की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। जब हम आगे की ओर देखते हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि भारत के सामने चुनौतियां बड़ीं हैं. उन्होंने कहा- देश की रक्षा केवल सीमा पर तैनात सैनिकों द्वारा ही नहीं की जाती, बल्कि नई तकनीक विकसित करने वाले वैज्ञानिकों, हथियार प्रणाली बनाने वाले उद्योगपतियों और अगली पीढ़ी को युद्ध के लिए तैयार करने वाले शिक्षकों द्वारा भी की जाती…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर पर संसद में आज मैराथन बहस: राजनाथ सिंह देंगे शुरुआत
नई दिल्ली संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लंबी चर्चा की शुरुआत होगी. इस चर्चा की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे करेंगे. इसके बाद मंगलवार से राज्यसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर 16 घंटे की बहस होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चर्चा में शामिल होने की संभावना है. संसद में इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस चर्चा के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ…
Read Moreचीनी रक्षा मंत्री से वन टू वन मीटिंग में भी राजनाथ ने किया पाकिस्तानी आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
नई दिल्ली/ शंघाई भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. चीन के चिंगदाओ में रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने सदस्यों से आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ़ एकजुट होने की गुजारिश की. चीन के इस दौरे में राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष डोंग जून से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. राजनाथ ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ…
Read MoreSCO जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से राजनाथ ने कर दिया इनकार, चीन-PAK को लगा करारा झटका
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन में SCO बैठक में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया। रक्षा मंत्री ने इस दौरान सदस्य देशों से ऐसे कृत्यों के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की अपील करते हुए भारत के आतंकवाद विरोधी रुख पर जोर दिया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एससीओ बैठक में संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने से आतंकवाद के खिलाफ भारत का…
Read More
