भोपाल रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात NCC कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, कुलपति प्रो. आर.पी. दुबे, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी सहित अतिथि, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।…
Read More
