मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को मिल रही है गति : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखनवास को उन्होंने 26 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के प्रति संकल्पित होकर उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में लखनवास से दूधिया दीवान (नरसिंहगढ़) मार्ग (7.70 किलोमीटर) के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य…

Read More