भोपाल गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को स्कूलों में जागरूकता रैली, स्लोगन, पोस्टर सहित अन्य गतिविधियां हुई। विद्यार्थियों ने जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। साथ ही जागरूक समाज के निर्माण के प्रति सहभागिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया। पखवाड़े के अंतर्गत सांदीपनि उत्सव…
Read More
